फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   23 more corona patients found for the third consecutive day in Delhi

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन 23 और कोरोना मरीज मिले, अब तक 120 संक्रमित

Wed, 01 Apr 2020 01:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 01 Apr 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
23 more corona patients found for the third consecutive day in Delhi
demo pic - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के सामने आने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को तीसरे दिन भी राजधानी में कई संक्रमित मरीज मिले हैं। मंगलवार रात दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे में 23 और नए मामले सामने आ चुके हैं। इसी के साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 97 से बढ़कर 120 हो चुकी है। इससे पहले दो दिन में 23 और 25 संक्रमित मरीज मिले थे। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक जमात के 24 लोग संक्रमित ही मिले हैं। मंगलवार को किसी भी व्यक्ति की रिपोर्ट नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि 23 में से आठ विदेश यात्रा से वापस लौट कर आने वालों में से हैं और सात लोग संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। बाकी आठ संक्रमित मरीजों की अभी जांच चल रही है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के अनुसार दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस से 120 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें दो लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि एक मरीज विदेश जा चुका है। इसके अलावा पांच मरीज डिस्चॉर्ज होकर घर वापस जा चुके हैं। इसके अलावा तबलीगी जमात से मंगलवार रात तक 441 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया जा चुका है। वहीं 1447 लोगों को क्वारंटीन किया जा चुका है। 

266 जांच रिपोर्ट का इंतजार
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में चार सरकारी और बाकी प्राइवेट लैब में कोरोना वायरस की जांच चल रही है। अभी तक दिल्ली में 2315 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं जिनमें से 2049 सैंपल की रिपोर्ट मिल चुकी है। इनमें से 120 पॉजीटिव मरीज मिले हैं। हालांकि अभी भी 266 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। विभागीय सूत्रों के अनुसार ये सभी तबलीगी जमात से जुड़े सैंपल हैं। 

मंगलवार को मिले संक्रमित मरीजों की जानकारी
कुल मरीज 23
विदेश से लौटे संक्रमित 8
संक्रमित के संपर्क में आए 07
संक्रमित (जांच जारी) 08

दिल्ली में अब तक कोरोना संक्रमण की स्थिति
कुल मरीज 120
विदेश से लौटे संक्रमित 49
संक्रमित के संपर्क में आए 29
मरकज से आए संक्रमित 24
संक्रमित (जांच जारी) 18
डिस्चॉर्ज 05
देश छोड़कर गया  01
मौत  02

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed