{"_id":"5d94b55b8ebc3e93b65d5836","slug":"23-cases-settled-in-lok-adalat-in-faridabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद : गांधी जयंती पर लोक अदालत में 23 मामलों का हुआ निपटारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद : गांधी जयंती पर लोक अदालत में 23 मामलों का हुआ निपटारा
Wed, 02 Oct 2019 08:04 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Wed, 02 Oct 2019 08:04 PM IST
विज्ञापन
लोक अदालत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को जिला एंव सत्र न्यायधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन गुप्ता के निर्देशन में फरीदाबाद जिला जेल नीमका में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें कुल 46 मामलों को रखा गया। सुनवाई के दौरान 23 मामलों में मौके पर निपटारा कर दिया गया। ये सभी मामले एक्साइज एक्ट, चोरी व 174ए व मारपीट से जुड़े हुए थे।
इस बात का ध्यान रख गया है कि जो किसी दूसरे मामलों में आरोपित नहीं हैं, व मामूली धाराओं में बंद हैं, उनके मामलों की सुनवाई की गई। विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मोना सिंह ने बताया कि ऐसे करीब 25 बंदियों को छोड़ने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर उप अधीक्षक जेल संदीप कुमार, अधिवक्ता आरसी गोली व जीत कुमार रावत मौजूद रहे।

युवक लापता
सूरजकुंड थाना क्षेत्र में सैनिक कॉलोनी स्थित गोपाल गौशाला डिलाइट गार्डन से निकला एक युवक संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गया। दस दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर, युवक की तलाश शुरू कर दी है। मूलरूप से मध्यप्रदेश के छतरपुर के रहने वाले परम लाल सैन ने पुलिस से शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है।
उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका 22 वर्षीय बेटा दीपू सैन 21 सितंबर को गोपाल गऊशाला नजदीक डिलाईट गार्डन से कहीं चला गया। वह इस समय सैनिक कॉलोनी सेक्टर-49 में गाय भैसों की सेवा करता था। मेरा बेटा वहां भी नहीं पहुंचा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।