फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   2258 new corona positive patients found in delhi on saturday

दिल्ली में कोरोना के 2258 नए मामले आए सामने, 3440 मरीज हुए स्वस्थ

Sat, 03 Oct 2020 07:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 03 Oct 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
2258 new corona positive patients found in delhi on saturday
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

राजधानी में 24 घंटे में 2258 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 3440 स्वस्थ हुए। लगातार तीसरे दिन संक्रमितों से ज्यादा संख्या ठीक होने वाले मरीजों की रही। वहीं,34 मरीजों की मौत हो गई।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, कुल संक्रमितों का  आंकड़ा  2,87,930 हो गया है। इनमें से 2,57,224 स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी दर 89.4 फीसदी हो गई है। अब तक 5472 लोग इस महामारी से जान गवा चुके हैं। सक्रिय मरीज घटकर 25234 रह गए हैं। दस दिन से सक्रिय मरीज लगातार कल कम हो रहे हैं। कोविड अस्पतालों में फिलहाल 5989 मरीज भर्ती हैं। वहीं, कोविड केयर केंद्र में 1226 और  हेल्थ सेंटर में 312 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


राजधानी में फिलहाल 10 लाख की आबादी पर अभी 170050 लोगों की जांच की जा रही है। एक दिन में 39306 जांच की गई। रोजाना के मुकाबले टेस्ट संख्या काफी कम रही। जांच के हिसाब से कम संक्रमित मिलने पर संक्रमण दर भी कम होकर 5.7 फीसदी रही। दिल्ली में दो सप्ताह से संक्रमण दर कम हो रही है अब प्रति 100 व्यक्ति की जांच में 6 से कम लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं। कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 2658 हो गई है। शनिवार को 10 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। मृत्युदर फिलहाल 1.9 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed