फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   2200 Bangladeshis deported from Delhi to bangladesh In 2025

दिल्ली पुलिस का सबसे बड़ा एक्शन: 2200 बांग्लादेशियों को भेजा उनके देश, पूरे साल अलर्ट मोड पर रही खाकी

Thu, 25 Dec 2025 06:41 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 25 Dec 2025 06:41 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस का यह अब तक का सबसे बड़ा एक्शन है। दिल्ली पुलिस सूत्रों का दावा पिछले वर्षों में इनकी संख्या बहुत कम थी। गृहमंत्रालय के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस ने एक्शन लिया।

विज्ञापन
2200 Bangladeshis deported from Delhi to bangladesh In 2025
दिल्ली से निकाले गए 2200 बांग्लादेशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांग्लादेश से भारत में अवैध घुसपैठ को देखते हुए दिल्ली पुलिस पूरे साल अलर्ट मोड पर रही। केंद्रीय गृहमंत्रालय के आदेश के बाद राजधानी दिल्ली के अलावा पड़ोसी राज्यों ने भी विशेष अभियान चलाकर अवैध प्रवासियों के खिलाफ धरपकड़ की। साल की शुरुआत में ही दिल्ली के एलजी के आदेश पर राजधानी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन

दिल्ली के सभी 15 जिलों में चले विशेष अभियान के तहत पुलिस ने अवैध रूप से राजधानी में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ एक्शन लिया। दिल्ली पुलिस सूत्रों की माने तो अकेले वर्ष 2025 में इस साल दिल्ली पुलिस करीब 2200 बांग्लादेशियों को एफआरआरओ की मदद से उनके देश डिपोर्ट कर चुकी है। आगे भी अभियान जारी रखने की बात की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि वर्ष 2025 में की गई कार्रवाई को अब तक का सबसे बड़ा एक्शन माना जा रहा है। पिछले वर्षों के आंकड़े पर गौर करें तो वर्ष 2024 में कुल 14, 2023 में पांच और वर्ष 2022 में 50 बांग्लादेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेजा गया था। सूत्रों का कहना है कि पुलिस के एक्शन की वजह से बहुत से लोग तो पकड़े जाने के डर से खुद ही वापस निकल गए।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एलजी के आदेश के बाद वर्ष 2024 के आखिरी महीने से अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया था। सभी 15 जिलों के अलावा दिल्ली पुलिस की बाकी एजेंसियों ने भी जांच पड़ताल में लगाया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए थे कि वह बीट स्टाफ की मदद से अपने-अपने एरिया में पड़ताल करें। इसके अलावा जहां जरूरत हो वहां छापेमारी कर बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़कर उनके देश वापस भेजने की व्यवस्था करें। इसके बाद लगातार पुलिस का एक्शन जारी रहा और इनको पकड़ा गया।

वहीं दिल्ली पुलिस ने अवैध बांग्लादेशियों पर कार्रवाई करने के साथ उन सिंडिकेट को भी पकड़ा जो इन बांग्लादेशियों को भारत पहुंचने में मदद करते हैं। साथ ही उनके कागजात बनवाने में भी उनकी मदद की जाती थी। कई लोगों के पास से फर्जी आधार तक बरामद हुए थे। पुलिस की गिरफ्त में आए कई तो ऐसे मिले जो 20-20 साल से राजधानी में डेरा जमाए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed