{"_id":"5c954af4bdec2213e806fd4b","slug":"22-march-coldest-day-after-four-years-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में चार वर्षों में सबसे ठंडा रहा 22 मार्च, हो सकती है हल्की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में चार वर्षों में सबसे ठंडा रहा 22 मार्च, हो सकती है हल्की बारिश
Sat, 23 Mar 2019 02:22 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 23 Mar 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में मौसम कभी ठंड तो कभी गर्मी का अहसास करा रहा है। बीते दो-तीन दिन तक पारा चढ़ने के बाद शुक्रवार को पारे ने अपने तेवर ढीले किए। जिसके चलते बीते चार सालों में 22 मार्च सबसे ठंडा रहा। हालांकि, वर्ष 2014 को छोड़ दें तो 2011 तक 22 मार्च को तापमान 30 डिग्री से अधिक ही रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 30.2 व न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिन भर धूल भरी सतही हवाएं चलती रहीं।
शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप के साथ तेज सतही हवाएं चलती रही। इस कारण मौसम सुहावना भी बना रहा। बृहस्पतिवार को तेज धूप निकली थी, इस कारण गर्मी महसूस हो रही थी। लेकिन रात होते-होते ठंडक का अहसास होने लगा था। अब शनिवार को एक बार फिर पारे में मामूली बढ़ोतरी होगी। वहीं, सतही हवाएं चलेंगी। जबकि 25 मार्च को हल्की बारिश होने का अनुमान है। 26 मार्च के बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी। पारा 35 के पार पहुंच जाएगा।
बीते सालों का तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2018 35.0 21.0
2017 31.0 16.0
2016 33.0 19.0
2015 31.0 16.0
2014 29.0 15.0
2013 35.0 18.0
2012 35.0 13.0
2011 33.0 18.0