फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   21 new suspected cases of swine flu found in Noida

नोएडा में मिले स्वाइन फ्लू के 21 नए संदिग्ध मरीज

Tue, 03 Mar 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 03 Mar 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
21 new suspected cases of swine flu found in Noida

जिले में सोमवार को स्वाइन फ्लू के 21 नए संदिग्ध रोगी मिले हैं। इनमें निठारी निवासी दो बच्चों समेत एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। जिला अस्पताल के पैथोलॉजिस्ट डॉ. एचएम लवानिया ने बताया कि 21 संदिग्ध रोगियों के लार का नमूना जांच के लिए लिया गया है। इनमें दो और पांच साल के दो बच्चे भी शामिल हैं। दोनों बच्चों समेत इस परिवार के तीन सदस्यों ने लार का नमूना जांच के लिए दिया है।

विज्ञापन


स्वाइन फ्लू नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष गुप्ता ने बताया कि अब तक दिल्ली के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) से 148 रोगियों की रिपोर्ट मिल गई है, जिसमें से 54 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। करीब 122 रोगियों की रिपोर्ट का इंतजार है। 20 फरवरी के बाद से किसी भी रोगी की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को एनसीडीसी से नहीं मिली है।

विज्ञापन


दूसरी तरफ जिला अस्पताल में एन-95 मास्क की कमी बनी हुई है, जिससे डॉक्टरों में एच1एन1 वायरस के संक्रमण का खतरा बना हुआ है। बता दें कि अब तक स्वाइन फ्लू से पांच रोगियों की मौत हो चुकी है। इनमें से एक महिला रोगी बुलंदशहर की रहने वाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed