फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   2000 people getting help everyday from Sarvodaya Rasoi

सर्वोदय रसोई से मिल रही रोजाना 2000 लोगों को मदद 

Sat, 09 May 2020 10:38 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी जैनेंद्र ज्योति, नई दिल्ली
जैनेंद्र ज्योति, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 09 May 2020 10:38 AM IST
सार

- दिहाड़ी मजदूरों को भूखे देख आया किचन खोलने का ख्याल
- राशन कार्ड बनवाने में सहायता करने के अलावा राशन भी मुहैया करा रहे समाजसेवी

विज्ञापन
2000 people getting help everyday from Sarvodaya Rasoi
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

लॉकडाउन में सब काम बंद है। ऐसे में खासकर रोजाना कमाने खाने वालों के सामने अपना और परिवार का पेट पालने का गहरा संकट आ गया है। इनकी दिक्कत को दूर करने के लए बड़ी संख्या में लोग सामने आ रहे हैं। इसमें ऐसे लोग भी हैं जो बिना किसी सरकारी या अन्य मदद के जरूरतमंदों की सहायता में लगे हैं। वह चाहे सरकार से राशन दिलवाने के लिए कार्ड बनवाने की बात हो या कच्ची खाद्य सामग्री अथवा पका-पकाया भोजन मुहैया कराने की, ककरौला में बेसहारों की मदद के लिए बिष्णु पाठक और प्रवीण झा मसीहा बनकर उभरे हैं।

विज्ञापन


बिहार के बेगूसराय और समस्तीपुर जिले के मूल निवासी बिष्णु पाठक और प्रवीण झा सर्वोदय रसोई के माध्यम से दिल्ली के 5 इलाकों में रोजाना 2000 लोगों को एक समय का खाना उपलब्ध करा रहे हैं। समाजसेवी एवं मैथिली फिल्म निर्माता बिष्णु पाठक बताते हैं कि कई दिहाड़ी मजदूरों के एक समय के खाने पर आफत आने की सूचना लॉकडाउन के तीसरे दिन से ही मिलने लगी थी। ऐसे में व्यवसायी प्रवीण झा की सलाह पर जरूरतमंदों की मदद के लिए ठानी।
विज्ञापन


ऐसे में इसकी औपचारिक शुरुआत लोगों को सरकार से मदद दिलवाने के लिए राशन कार्ड बनवाने में सहायता कर की। उस दौरान करीब 1000 लोगों का राशन कार्ड बनवाने में अपने सहयोगियों की सहायता ली। लेकिन इसके बाद कई ऐसे लोग भी सामने आए जिनके पास दिल्ली का आधार कार्ड नहीं होने के कारण उनका कार्ड नहीं बन सका। ऐसे लोगों की मदद के लिए कुछ करने का जुनून सवार हुआ और अगले ही दिन 29 मार्च से ककरौला में सर्वोदय रसोई खोल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिष्णु पाठक के मुताबिक सर्वोदय रसोई में तैयार खाना दिहाड़ी मजदूरों की ज्यादा संख्या वाले इलाकों भरत विहार के डी ब्लॉक, ई-ब्लॉक, राजू इन्कलेव और द्वारका सेक्टर- 16 में बांटा जा रहा है। लोगों को रोजाना एक जैसा खाना मिलने पर बेस्वाद न लगे इसके लिए हर दिन चावल के साथ दाल, आलू-सोयाबीन की सब्जी या कढ़ी और पूरी-सब्जी देते हैं। खाना बांटने के दौरान सामाजिक दूरी का भी विशेष ख्याल रखा जाता है ताकि कोरोना से बचाव हो सके। इसके अलावा भीड़ न लगे इसके लिए हर व्यक्ति से पूछा जाता है कि उसे कितने लोगों का खाना चाहिए और उसी हिसाब से अगले दिन जरूरतमंदों की संख्या निर्धारित कर खाना बनाया जाता है। सर्वोदय रसोई की मदद से अब तक लगभग 70,000 लोगों को एक समय का खाना मुहैया कराया जा चुका है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed