{"_id":"c107335f294f3751361025d44bffdaaa","slug":"20-year-old-woman-s-body-out-of-the-bag-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब बैग से निकल आई 20 वर्षीय युवती की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब बैग से निकल आई 20 वर्षीय युवती की लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 24 Jan 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के केएन काटजू मार्ग थाना इलाके में स्थित हैदरपुर ट्रीटमेंट प्लांट से 20 वर्षीय युवती का शव मिला है। शव बैग में बंद था। पुलिस शव को कब्जे में कर उसकी पहचान में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि युवती के शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम पुलिस को ट्रीटमेंट प्लांट के गेट संख्या दो के पास एक बैग में युवती के शव होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
युवती का आधा शरीर मैरून रंग के बैग के अंदर था जबकि आधा बाहर निकला हुआ था। उसके शरीर पर बाहरी तौर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक शव दो दिन पुराना है।
विज्ञापन
केएन काटजू थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस युवती की पहचान में जुट गई है। पुलिस अन्य थानों से संपर्क कर उनके थाना इलाके से गायब युवतियों की जानकारी हासिल कर रही है। ताकि उनके परिवार वालों से संपर्क कर युवती की पहचान कराई जा सके।