{"_id":"680371b1ff9eb9b50e03890f","slug":"20-year-girl-committed-suicide-in-delhi-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: 20 साल की लड़की ने तीसरी मंजिल से कूदकर किया सुसाइड, पुलिस ने कब्जे में लिया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: 20 साल की लड़की ने तीसरी मंजिल से कूदकर किया सुसाइड, पुलिस ने कब्जे में लिया शव
Sat, 19 Apr 2025 03:21 PM IST
शाहिल शर्मा
PTI
PTI
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 19 Apr 2025 03:21 PM IST
सार
मणिपुर की रहने वाली 20 साल की लड़की ने दिल्ली में सुसाइड कर लिया। लड़की ने तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। लड़की दिल्ली में एक BPO में काम करती थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका ने किराये पर कमरा ले रखा था जहां वह अपनी रूममेट के साथ रहती थी। पुलिस ने लड़की के परिजनों को मामले की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर की एक 20 साल की महिला ने शनिवार सुबह दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी इलाके में सुसाइड कर लिया। महिला ने यहां एक इमारत की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह 6 बजकर 22 मिनट पर महारानी पार्क के पास एक शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतका की पहचान मणिपुर के बिष्णुपुर की रहने वाली प्रियलक्ष्मी देवी खंगेबम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
BPO में काम करती थी प्रियलक्ष्मी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रियलक्ष्मी अक्टूबर 2024 से दिल्ली में रह रही थी। मृतका की एक रूममेट भी है दोनों किलोकरी नामक स्थान पर एक मकान की तीसरी मंजिल पर रहते थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों नोएडा स्थित एक बीपीओ कंपनी में काम करती थीं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इमारत की छत से बरामद सीसीटीवी फुटेज में महिला को कूदने से पहले अकेले चलते हुए देखा गया जिससे महिला के सुसाइड के संकेत मिल रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज को आगे की जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन
परिजनों की मौजूदगी में होगा पोस्टमार्टम
पुलिस ने क्राइम टीम की मौजूदगी में मृतक युवती के कमरे की तलाशी ली है। वहीं, मृतका के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को एम्स के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि लड़की के परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन