फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   20 patients in a hall and bed dirty not even sanitizer and medicine in delhi

दिल्लीः एक हॉल में 20 मरीज, बिस्तर गंदे, सैनिटाइजर और दवाई तक नहीं

Wed, 22 Apr 2020 06:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 22 Apr 2020 06:01 AM IST
विज्ञापन
20 patients in a hall and bed dirty not even sanitizer and medicine in delhi
demo pic - फोटो : PTI

कोरोना वायरस को मात देने के लिए कोरोना योद्धा अहम भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन संक्रमण की चपेट में आए इन योद्धाओं के साथ ही अस्पतालों में सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। एक कोरोना योद्धा दिल्ली पुलिस के सिपाही ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


तिलक विहार पुलिस चौकी में कोरोना पॉजिटिव पाए गए सिपाही ने मंगलवार को एक वीडियो वायरल कर चौधरी ब्रह्मप्रकाश आयुर्वेदिक चरक संस्थान अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में सिपाही अपने व परिवार के लिए मदद मांगता हुआ नजर आया।
विज्ञापन


वीडियो में सिपाही ने बताया कि वह तिलक विहार चौकी में तैनात है। 17 अप्रैल को उसने कोरोना का टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह पता चलते ही सिपाही को चरक संस्थान नजफगढ़ के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही ने वीडियो में बताया कि यहां एक हॉल में 20 मरीजों को रखा गया है। इनके इस्तेमाल के लिए एक ही बाथरूम है। मरीजों को कोई सैनिटाइजर भी नहीं दिया गया है। सभी मरीजों के बिस्तर गंदे हैं, जिन्हें बार-बार कहने के बाद भी नहीं बदला जा रहा है। जिन मरीजों को बुखार और जुकाम है, उन्हें मांगने पर भी दवा नहीं दी जा रही है। 

सिपाही ने बताया कि उसने प्रशासन से अपने पत्नी ओर बच्चों की सुध लेने और उनके टेस्ट कराने की गुहार भी लगाई, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। सिपाही खुद का इलाज किसी प्राइवेट अस्पताल में कराने की गुहार लगा रहा है।

मामला बढ़ा तो हरकत में आया पुलिस-प्रशासन
सोशल मीडिया पर सिपाही की वीडियो वायरल हुई तो मामला तूल पकड़ने लगा। इसके बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आया। देर शाम पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि सिपाही का परिवार किराड़ी में रहता है। पत्नी के अलावा दो बेटे हैं, जिनमें एक की उम्र साढ़े चार साल है और दूसरा ढाई साल का है। दोनों को मामूली खांसी है। वह भी संक्रमित हो सकते हैं, इसलिए उनकी भी जांच कराई जाएगी।

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने कहा कि उन्होंने कोविड-19 के नोडल अधिकारी से संपर्क किया। नोडल अधिकारी ने आश्वासन दिया कि अस्पताल में पूरा इंतजाम किया गया है। मंगलवार को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल गए थे। सिपाही को गर्म पानी के लिए केतली और फलों की जरूरत थी, जो मुहैया करा दिए गए। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय को लिखा गया है कि सिपाही के परिवार को एक लाख रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
 

स्पेशल सेल के कर्मियों को नहीं किया क्वारंटीन

कोरोना ने लोदी कॉलोनी स्थित स्पेशल सेल के कार्यालय तक पहुंच बना ली है। इससे पुलिसकर्मियों में दहशत है। यहां तैनात अफसरों व कर्मियों में रोष है। वजह यह है कि यहां तैनात एक हवलदार के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भी उन्हें क्वारंटीन नहीं किया गया है।

सोमवार सुबह हवलदार के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद यहां कार्यरत पुलिसकर्मियों के कोरोना टेस्ट कराने की बात कही जा रही थी। मंगलवार शाम तक न तो स्टाफ को क्वारंटीन किया गया, न ही टेस्ट शुरू हुए। कार्यालय में तैनात एक अफसर ने कहा कि एक-एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आयुष्मान भारत और मौसम विभाग के पुराने कार्यालय को बंद कर दिया गया, जबकि यहां कुछ नहीं किया जा रहा है।

इस कार्यालय में 150 से ज्यादा लोग तैनात है। जिस हवलदार अरुण को कोरोना पाया गया है, उसका काम कॉल डिटेल निकालना आदि है। ऐसे में वह हर इंस्पेक्टर के रूम व अन्य जगहों पर जाता था। इससे सभी इंस्पेक्टरों व अन्य स्टाफ में डर है। यहां के एक अफसर ने मंगलवार शाम को बताया कि फिलहाल सभी के कोरोना टेस्ट कराए जा रहे हैं। इसके बाद ही आगे फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed