{"_id":"59488f8c4f1c1b90048b471f","slug":"20-000-litres-of-petrol-gets-spilled-on-road-as-tanker-overturned-at-moolchand-underpass-2-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सड़क पर पलटा ऑयल टैंकर, 20 हजार लीटर पेट्रोल पानी की तरह बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सड़क पर पलटा ऑयल टैंकर, 20 हजार लीटर पेट्रोल पानी की तरह बहा
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
दिल्ली के मूलचंद की सड़क पर एक ऑयल का टैंकर असंतुलित होकर पलट गया। टैंकर के पलट जाने के बाद उसमें भरा पेट्रोल सड़क पर पानी की तरह बहने लगा और हालात ये हो गए कि वहां ऑयल की नदी बहने लगी। बताया जा रहा है कि इस ट्रक में करीब 20 हजार लीटर पेट्रोल भरा हुआ था।
विज्ञापन
इस वजह से सड़क पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ है और वहां जाम लग गया है। ट्रक के सड़क पर पलट जाने की सूचना मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई है। ऑयल टैंकर की चपेट में आने की वजह से दो लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
#Delhi 20,000 litres of petrol gets spilled on road as tanker overturned at Moolchand Underpass,2 injured. Traffic movement affected pic.twitter.com/H27UVQEJvM
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) June 20, 2017