{"_id":"5bf12addbdec220a7e0f8d10","slug":"2-years-old-girl-sexuall-harassement-in-delhi-one-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर शर्मसार हुई दिल्ली, 2 साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर शर्मसार हुई दिल्ली, 2 साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 18 Nov 2018 02:33 PM IST
विज्ञापन
child rape
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी दिल्ली रेलवे ट्रैक पर एक दो वर्षीय बच्ची मिली है। यह बच्ची शुक्रवार-शनिवार की रात को किडनैप की गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि हिरासत में लिया गया युवक अनिल ड्रग्स का आदी है और इसी ने बच्ची का अपहरण कर इसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बच्ची उत्तरी दिल्ली के कोटवाली इलाके में अपनी मां के साथ सड़क किनारे फुटपाथ पर सो रही थी। शनिवार तड़के 2.30 बजे जब मां की आंख खुली तो उसके साथ सो रही बच्ची वहां मौजूद नहीं थी। पीड़िता की मां ने बच्ची को कई जगह ढूंढा, लेकिन वह कहीं नहीं मिली।
विज्ञापन
सुबह 10 बजे मां ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस बीच दोपहर को जानकारी मिली की सेंट्रल दिल्ली में एक बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मां ने बच्ची की पहचना कर ली। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। फिलहाल पीड़िता की हालत स्थिर है और तेजी से सुधार आ रहा है। पुलिस ने बच्ची की तलाश के लिए घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी को खंगाला, जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी तुरंत हो सकी।