फ्लैट में चोरी करती दो महिलाएं गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-50 में फ्लैट में चोरी के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी का कुछ सामान भी बरामद किया है।
सेक्टर-50 निवासी सरिता सिंह ने बुधवार को तड़के देखा कि घर में दो महिलाएं बाथरूम के अंदर पीतल की टोटी तोड़ रही थीं। इस पर सरिता ने शोर मचा दिया। पुलिस ने बिहार के सहरसा निवासी नाजो और शमसा को गिरफ्तार कर लिया है।
पूर्व आईजी के दफ्तर में चोरी
नोएडा के सेक्टर-37 के फ्लैट में चल रहे पूर्व आईजी के ऑफिस में मंगलवार रात चोरों ने कंप्यूटर, एलईडी, नगदी और अन्य सामान उड़ा लिए। पंजाब में पोस्टेड रहे पूर्व आईजी ने मामले की शिकायत सेक्टर-39 थाना पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार सेक्टर-37 के फ्लैट नंबर 949 में पंजाब पुलिस में पूर्व आईजी रहे सी पाल सिंह का दफ्तर है। वह रैपिड सिक्योरिटी एंड इनवेस्टिगेशन सर्विस में एमडी और एडवाइजर हैं। वे सेक्टर-44 में रहते हैं। उनके दफ्तर में केयरटेकर इंचार्ज किशन सिंह ने सेक्टर-39 थाना पुलिस को सूचना दी कि मंगलवार रात वह ऑफिस बंद कर गए थे।
बुधवार सुबह जब वे दफ्तर पहुंचे तो देखा कि फ्लैट का मेन गेट खुला हुआ था। उन्होंने अंदर देखा तो दफ्तर से चार कंप्यूटर, तीन एलसीडी, एक लैपटॉप, एक घड़ी, एक टैबलेट और 35 हजार रुपये की नगदी गायब था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।