दो माह की बच्ची को आवारा कुत्ते ने नोच डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के नवीनगर इलाके से शुक्रवार सुबह जब एक खबर मिली तो सुनने वालों का कलेजा मुंह को आ गया। एक दो महीने की बच्ची की मौत की खबर ने सभी को दहला कर रख दिया क्योंकि ये मौत जिस तरह से हुई वो अपने आप में ही बेहद दर्दनाक है।
सोती हुई दो माह की बच्ची को गली के आवारा कुत्ते ने अपना शिकार बना लिया। बच्ची को उसके परिजनों ने घर में सुलाया था पर न जाने कैसे वो कुत्ता घर में घुस आया और बच्ची को काट लिया।
लोगों ने कुत्ते को पीटकर मार डाला
दिल्ली के नवी करीम इलाके में बृहस्पतिवार रात एक दो माह की बच्ची की कुत्ते के काटने से मौत हो गई। खबरों के अनुसार बच्ची को उसकी मां ने बृहस्पतिवार रात सुला दिया था और अपने काम में लग गई।
घर का दरवाजा खुला रह जाने के कारण घर में एक आवारा कुत्ता घुस आया और बच्ची के पास पहुंच गया। उसने बच्ची के पास पहुंचकर उसे काटना शुरू किया।
बाद में उसने बच्ची को इतनी बुरी तरह नोचकर घायल किया कि बच्ची की जान नहीं बचाई जा सकी। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला।