{"_id":"5b688d9a4f1c1ba33e8b5713","slug":"2-crore-40-lakh-fraud-on-the-name-of-news-channel","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूज चैनल के नाम पर 2 करोड़ 40 लाख की धोखाधड़ी, 4 साल बाद जोधपुर से नोएडा पहुंचा मामला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज चैनल के नाम पर 2 करोड़ 40 लाख की धोखाधड़ी, 4 साल बाद जोधपुर से नोएडा पहुंचा मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
रिप्पल फर्जावाड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज चैनल शुरू करने के नाम पर 2 करोड़ 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामले सामने आया है। इस मामले की 2014 से जोधपुर पुलिस जांच कर रही थी, जिसमें प्रकरण नोएडा का निकला, तो अब पुलिस ने फेज-थ्री थाने के लिए मामला भेजा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फेज-थ्री थाने के इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह ने बताया कि जोधपुर निवासी पीड़ित जुगल किशोर ने 2014 में अदालत के आदेश पर नोएडा निवासी तीन लोगों के खिलाफ जोधपुर में ही धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि 2013 में आरोपियों ने सेक्टर-63 में एक चैनल शुरू करने के लिए उन्हें साझीदार बनाया था। उसके एवज में उनसे 2 करोड़ 40 लाख रुपये लिए थे, लेकिन आरोपियों ने कोई चैनल नहीं शुरू किया और न ही रुपये वापस किए। कई बार रुपयों का तकादा किया, मगर हर बार टकराया जाता रहा।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर जोधपुर पुलिस ने मामले की जांच की और करीब 4 साल में पूरी हो पाई, जिसमें सामने आया कि यह धोखाधड़ी का मामला तो नोएडा के थानाक्षेत्र फेज-थ्री का बनता है। चूंकि पीड़ित से रुपये आरोपियों ने नोएडा स्थित बैंक खाते में डलवाए थे, जबकि प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले सेक्टर-63 के एक भवन में चैनल शुरू कराने के लिए दिखाया था। मामले की जांच के बाद जोधपुर पुलिस ने नोएडा पुलिस के भेज दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है अब नोएडा पुलिस ही इसकी जांच करेगी।
विज्ञापन