फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   2 arrested in selling duped protein sippliment

Delhi NCR News: नकली प्रोटीन सप्लीमेंट्स बनाने वाली इकाई का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
ध्यानार्थ---------------अमेठी व हरदोई के लिए उपयाेगी।
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ब्रह्मपुरी इलाके में चल रही नकली प्रोटीन सप्लीमेंट्स बनाने की इकाई का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों मोहित तिवारी और मोहित दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया है। शाखा के पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर रामपाल, एसआई अमित, प्रमोद व मुकेश सिंह ने सूचना के बाद 7 मार्च को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। वे जाने-माने ब्रांड के नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बनाकर सप्लाई करते थे। इन सप्लीमेंट से गंभीर बीमारी हो सकती हैं।
पूछताछ में आरेपियों ने नकली सप्लीमेंट बनाने में भूमिका स्वीकारी और ब्रह्मपुरी में अवैध मैन्युफैक्चरिंग यूनिट तक ले गए। यहां से बड़ी मात्रा में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट, पैकेजिंग सामग्री और कच्चा माल जब्त किया गया। आरोपी ऑप्टिमम न्यूट्रिशन, सिंथा-6 और आइसोप्योर जैसे ब्रांड के नकली सप्लीमेंट बनाकर सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन

---
मूल रूप से अमेठी और हरदोई के हैं आरोपी
आरोपी मोहित तिवारी पुत्र सुशील कुमार तिवारी (30) मूलरूप से अमेठी, उत्तरप्रदेश का निवासी है। अभी वह उत्तर पूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरी में रह रहा है। उसने शुरुआत में चांदनी चौक, दिल्ली में आयुर्वेदिक दवा सप्लाई का काम किया। इसके बाद वह अनिल बिस्वा के संपर्क में आया, जो अवैध न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट बनाने में शामिल था। उसे एक कंटेनर बेचने पर 150 रुपये कमीशन मिलता था। वहीं, आरोपी मोहित दीक्षित पुत्र राज किशोर दीक्षित (30) मूल रूप से हरदोई, यूपी का निवासी है। पिछले 2-3 सालों से वह वह नकली न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट बनाने में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed