फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   2,484 students failed in science and economics paper in Bulandshahr

UP Board Exam: बुलंदशहर में विज्ञान व अर्थशास्त्र के पेपर में 2,484 ने छोड़ा मैदान, खुश दिखाई दिए विद्यार्थी

Tue, 04 Mar 2025 05:29 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: श्याम जी. Updated Tue, 04 Mar 2025 05:29 PM IST
सार

बुलंदशहर जिले में दो पालियों में हाईस्कूल विज्ञान व इंटर अर्थशास्त्र समेत कई विषयों की परीक्षा हुई। इनमें 2,484 परीक्षार्थी शामिल नहीं हो सके। वहीं, दूसरी ओर एक केंद्र पर फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जाने के बाद केंद्रों पर और सख्ती कर दी गई है।
 

विज्ञापन
2,484 students failed in science and economics paper in Bulandshahr
परीक्षा केंद्र से बाहर निकल रहे छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बुलंदशहर जिले के 110 केंद्रों पर यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं जारी हैं। मंगलवार को दो पालियों में हाईस्कूल विज्ञान व इंटर अर्थशास्त्र समेत कई विषयों की परीक्षा हुई। इनमें 2,484 परीक्षार्थी शामिल नहीं हो सके। वहीं, दूसरी ओर एक केंद्र पर फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जाने के बाद केंद्रों पर और सख्ती कर दी गई है। विज्ञान समेत अन्य विषय के पेपर देकर विद्यार्थी खुश दिखाई दिए।

विज्ञापन


110 केंद्र बनाए गए
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षाओं के लिए जिले में 110 केंद्र बनाए गए हैं। मंगलवार को पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय का पेपर हुआ। इसमें पंजीकृत 44,25 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 42,119 ने परीक्षा दी। जबकि 2034 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी पालीमें इंटरमीडिएट पाली, अरबी, फारसी और लेखाशास्त्र विषय का पेपर हुआ। इसमें 2319 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 2,254 ने परीक्षा दी और 65 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


2484 विद्यार्थियों ने मैदान छोड़ दिया
इसी तरह दूसरी पाली में हाईस्कूल कृषि विषय का पेपर हुआ। इसमें 734 पंजीकृत रहे और 709 ने परीक्षा दी। 25 परीक्षार्थी शामिल नहीं हुए। इंटरमीडिएट के अर्थशास्त्र विषय के पेपर में 9,898 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इसमें 9,538 ने परीक्षा दी और 360 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह से दोनों पालियों में कुल 2484 विद्यार्थियों ने मैदान छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रों का हो रहा लगातार निरीक्षण
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि दोनों पालियों में केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को देखा जा रहा है।। सभी सचल दल अपने-अपने क्षेत्रों में केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। अभी तक केवल एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया है। इसके बाद सभी केंद्रों व्यवस्थापकों को सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

बोले परीक्षार्थी
.
विज्ञान का पेपर काफी आसान रहा। सभी प्रश्न वहीं आए, जिनकी पहले से तैयारी कर रखी थी। इसलिए सभी प्रश्नों का उत्तर देने और समय पर पेपर करने के बाद काफी खुशी मिली। - छवि 
. पेपर में अच्छे अंक लाने के लिए पहले से तैयारी अच्छी की थी, लेकिन गाद्यांश को पढ़कर उत्तर देने वाले प्रश्नों को लेकर चिंता बनी थी। फिर भी इनके उत्तर लिखने में भी कोई परेशानी नहीं आई। - नीलम 
. पेपर के पहले सभी 20 एक-एक अंकों के प्रश्न भी काफी आसान रहे। इनके उत्तर ओएमआर शीट पर देने में कोई खास परेशानी नहीं आई। बड़े प्रश्नों के उत्तर भी पूरी तरह सोच-समझकर दिए हैं। - खुशबू 

. पेपर अधिक कठिन नहीं था और कुछ वर्णनात्मक प्रश्नों के उत्तर समझने में देर लगी। कारण बताओ और टिप्पणी लिखिए से संबंधित प्रश्न भी खास कठिन नहीं रहे और समय पर पेपर हो गया। - नवीन 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed