फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   19th National Conference of IMA concludes in Bilaspur

CG: IMA के 19वें राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन, डिप्टी सीएम बोले- बढ़ती बीमारियों के कारण बढ़ी डॉक्टरों की जरूरत

Sun, 25 Feb 2024 10:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 25 Feb 2024 10:53 PM IST
सार

बिलासपुर में आईएमए के 19वें राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन हुआ। समारोह में  प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। 

विज्ञापन
19th National Conference of IMA concludes in Bilaspur
आईएमए का 19वें राष्ट्रीय सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमए के 19वें राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि  के रूप में शामिल हुए। दो दिवसीय सम्मेलन के समापन अवसर पर उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री  ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले ये हमारी प्राथमिकता है। 

विज्ञापन


वर्तमान में बढ़ती बीमारियों के कारण डॉक्टरों की जरूरत बढ़ी है और ऐसे में उनकी जिम्मेदारी भी बढ़ी है। आईएमए की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि ये एक ऐसा संगठन है, जो चिकित्सा क्षेत्र में जन कल्याण के लिए काम कर रहा है। इस अवसर पर प्रदेश शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने कहा कि हमारा लक्ष्य चिकित्सा क्षेत्र  में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को पूरा करना और आयुष्मान योजना के तहत गरीबों को शत प्रतिशत इलाज की सुविधा प्रदान करना है।
विज्ञापन


कार्यक्रम को लेकर आईएमए के स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. विनोद तिवारी ने बताया कि दो दिन के सम्मेलन में  गरीब एवं आदिवासी दूरस्थ क्षेत्रों में मरीजों का इलाज करने के लिए योजना बनाई गई है। इसमें वनवासी कल्याण आश्रम जशपुर तथा आदिवासी क्षेत्रों में शिविर लगाकर मरीजों का निशुल्क इलाज किया जाएगा। जांजगीर जिले के कुष्ठ रोग अस्पताल में महिलाओं के कैंसर और गंभीर रोग की जांच शिविर लगाकर  की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed