फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   1984 sikh roits files missing by delhi government

84 सिख दंगों की फाइलें गायब, 10 महीने बाद जागी आप सरकार

Fri, 22 Jan 2016 04:50 PM IST
Updated Fri, 22 Jan 2016 04:50 PM IST
विज्ञापन
1984 sikh roits files missing by delhi government

पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारी में जोर-शोर से जुटी आम आदमी पार्टी सरकार सिखों के लिए एक बुरी खबर लेकर आई है। बेहद संवेदनशील माने जाने वाले 1984 के सिख विरोधी दंगों की फाइलें गायब हो गई हैं।

विज्ञापन


इस मामले के सामने आते ही भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें दादरी और हैदराबाद जाने से फुरसत मिले तब तो वो फाइल के बारे में पता करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली सरकार ने सता में आने के बाद सबसे पहले जिन कामों कों अंजाम दिया था उनमें से एक थी 1984 के सिख दंगों की जांच के लिए एसआईटी का गठन। गायब हुई फाइल का संबंध उसी एसआईटी से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में चौंकाने वाली बात ये भी है कि फाइल पिछले दस महीने से गायब है और सरकार ने अब इसका संज्ञान लेते हुए इसकी तलाश शुरु की है।

फर्जी ‌डिग्री विवाद में फंसे मंत्री के पास थी फाइल

1984 sikh roits files missing by delhi government

असल में दिल्ली सरकार द्वारा जारी एक सर्कुलर से इस बात का खुलासा हुआ है। इस सर्कुलर में सभी विभागों से इस फाइल को तलाशने में मदद करने को कहा गया है।

बता दें कि यह फाइल सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन थी और मनीष सिसोदिया से पहले जितेंद्र तोमर इस विभाग को देखते थे। फर्जी डिग्री मामले में फंसने के बाद जितेंद्र तोमर को पद छोड़ना पड़ा और ये फाइल तभी से लापता है।

दिल्ली सरकार के उप-सचिव (गुह) आशीष कुमार ने सर्कुलर जारी कर बताया है कि सिख दंगों की जांच से जुड़ी फाइल 16 मार्च से गायब है।

सर्कुलर में सरकार के अन्य विभागों से इस फाइल को तलाशने औ मिलने पर गृह विभाग को सूचित करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed