{"_id":"62b49f7f09f37f2c657c52f8","slug":"1934-corona-cases-found-in-delhi-on-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Delhi: बीते पांच महीने में आज आए सबसे अधिक नए मामले, संक्रमण दर हुई आठ फीसदी से अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Delhi: बीते पांच महीने में आज आए सबसे अधिक नए मामले, संक्रमण दर हुई आठ फीसदी से अधिक
Thu, 23 Jun 2022 10:44 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:44 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते एक दिन में कोरोना के 23,879 टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 17,549 आरटीपीसीआर व 6330 एंटीजन टेस्ट हुए हैं। होम आइसोलेशन में मरीजों की संख्या 3564 है।
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलों में उछाल आया है। बीते पांच महीने में संक्रमण के सबसे अधिक 1934 मामले मिले हैं। इससे पहले तीन फरवरी को एक दिन में 2668 मरीज मिले थे। नए मामलों के साथ संक्रमण दर 8.10 फीसदी दर्ज की गई है। वहीं, 1233 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते एक दिन में कोरोना के 23,879 टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 17,549 आरटीपीसीआर व 6330 एंटीजन टेस्ट हुए हैं। होम आइसोलेशन में मरीजों की संख्या 3564 है। वहीं, अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 265 है। इसमें से आईसीयू में 88, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 70 व वेंटिलेटर पर 21 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
बीते एक दिन में 26121 लोगों ने टीके की खुराक ली है। इसमें से 1890 लोगों ने पहली व 5135 लोगों ने दूसरी खुराक ली है। वहीं, 19096 लोगों ने एहतियाती खुराक लगवाई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 5755 व कंटेनमेंट जोन 309 हैं।
विज्ञापन