फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   19 year old young man dies of heart attack while dancing on DJ in Delhi s Badli village

मातम में बदली खुशियां: भाई की सगाई में नाचते-नाचते गिरा 19 साल का युवक, मौत, परिजन बोले- स्वस्थ था मेरा बेटा

Sun, 09 Apr 2023 09:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 09 Apr 2023 09:59 PM IST
सार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में हृदय गति रुकने से मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
19 year old young man dies of heart attack while dancing on DJ in Delhi s Badli village
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कम उम्र से लेकर बड़ी उम्र के लोगों में अचानक आ रहे हार्ट अैटक से मौत के मामले थम नहीं रहे हैं। ऐसा ही एक मामला दिल्ली के समयपुर बादली थाना इलाके में रविवार को सामने आया है। यहां पर सगाई समारोह में नाचते-नाचते 19 वर्ष का आकाश अचेत होकर अचानक गिर गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने शुरूआती जांच के बाद हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही है। परिजनों का कहना है कि आकाश को कोई बीमारी नहीं थी। वह पूरी तरह से स्वस्थ था। आकाश के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद ही मौत के कारणों का पता लगेगा। समयपुर बादली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

उत्तरी-बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि आकाश सुल्तानपुरी में परिवार के साथ रहता था और पढ़ाई कर रहा था। उसके चचेरे भाई इंद्रजीत का रविवार को सगाई समारोह था। वह रविवार दोपहर अपने पिता सच्चिदानंद और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जेजे कैंप बादली गांव में रहने वाले अपने चाचा के घर आया था। समारोह स्थल पर डीजे लगा हुआ था। आकाश हल्का खाना खाने के बाद डीजे पर डांस करने गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह अन्य लोगों के साथ डीजे फ्लोर पर डांस करने लगा। डांस करते करते वह अचानक अचेत होकर गिर गया। आकाश के गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। परिवार वाले वहां पहुंचकर उसे होश में लाने की कोशिश करने लगे। काफी प्रयास के बावजूद वह होश में नहीं आ सका। उसके बाद पिता और परिवार के अन्य लोग उसे लेकर पास के अस्पताल गए। लोग समझ ही नहीं पा रहे हैं कि इतनी कम उम्र में उसकी कैसे अचानक मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है कि उसे कोई बीमारी नहीं थी और वह पूरी तरह से स्वस्थ था। घटना के बाद से परिवार वाले सदमे में हैं।  

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी का कहना है कि घटना का कोई वीडियो नहीं है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। समयपुर बादली थाना पुलिस समारोह में मौजूद लाेगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आकाश की मौत समारोह के शुरुआत होते ही हो गई थी। इस कारण कोई वीडियो व फोटो सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed