फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   19 turtles and 40 parrots of rare species recovered

Delhi: दुर्लभ प्रजाति के 19 कछुए और 40 तोते बरामद, चोरी-छिपे कर रहे थे बेचने का काम

Sun, 25 Jun 2023 08:05 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 25 Jun 2023 08:05 AM IST
सार

पुलिस ने वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट, पशुओं के साथ क्रूरता बरतने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी दुकानदार की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस और एनजीओ ने कछुओं को नदी और तोतों को जंगल ले जाकर रिहा कर दिया है।

विज्ञापन
19 turtles and 40 parrots of rare species recovered
दुर्लभ प्रजाति के 19 कछुए और 40 तोते बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में दुर्लभ प्रजाति के प्रतिबंधित कछुओं और तोतों को बेचा जा रहा था। एक एनजीओ को इसकी भनक लगी तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दुकान में छापा मारकर 19 कछुए और 40 तोतों को बरामद किया। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी दुकानदार फरार हो गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट, पशुओं के साथ क्रूरता बरतने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी दुकानदार की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस और एनजीओ ने कछुओं को नदी और तोतों को जंगल ले जाकर रिहा कर दिया है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि शुक्रवार को गैर सरकारी संस्थान पीएफए के एनिमल वेलफेयर अधिकारी गौरव गुप्ता ने एक शिकायत दी। उन्होंने बताया कि शास्त्री पार्क इलाके में बुलंद मस्जिद के पास प्रतिबंधित प्रजाति के कछुए और तोते बेचे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed