फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   19 nominations filed in Delhi on the third day, so far 42 candidates have filled 49 papers.

LS Eelections : दिल्ली में तीसरे दिन 19 नामांकन दाखिल, अब तक 42 प्रत्याशियों ने भरे 49 पर्चे

Thu, 02 May 2024 06:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दि
अमर उजाला नेटवर्क, दि Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 02 May 2024 06:40 AM IST
सार

पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा, उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के ही प्रत्याशी मनोज तिवारी व बसपा से पूर्वी दिल्ली के उम्मीदवार राजेंद्र कुमार पाल ने नामांकन किया।  

विज्ञापन
19 nominations filed in Delhi on the third day, so far 42 candidates have filled 49 papers.
उत्तर पूु्वी दिल्ली में मनोज तिवारी के लश्कर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में नामांकन के तीसरे दिन 16 प्रत्याशियों ने 19 नामांकन पत्र दाखिल किए। पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा, उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के ही प्रत्याशी मनोज तिवारी व बसपा से पूर्वी दिल्ली के उम्मीदवार राजेंद्र कुमार पाल ने नामांकन किया।  हर्ष मल्होत्रा ने दो नामांकन दाखिल किए जबकि मनोज तिवारी के अलावा एक डमी प्रत्याशी ने भी नामांकन दाखिल किया। तीन दिन में 42 प्रत्याशियों ने दाखिल किए हैं 49 नामांकन। मनोज तिवारी के साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह थे तो हर्ष मल्होत्रा के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी थे। 

विज्ञापन


राष्ट्रवाद के विचार को चोट पहुंचाने वालों से मुकाबला : मनोज तिवारी
उत्तर पूर्वी दिल्ली के भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने सहयोगियों के साथ नंद नगरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने यमुना विहार स्थित रथ वाला मंदिर में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के साथ पूजा अर्चना की। इस मौके पर तिवारी ने कहा कि पहले कार्यकाल में सरकार ने योजनाएं बनाईं और दूसरे में इन पर अमल हुआ। 
विज्ञापन


अब तीसरे कार्यकाल में शुरू किए गए विकास कार्यों को पूर्ण कर जनता को समर्पित करना है। जनहित में समर्पित कर क्षेत्र में विकास की आदर्श तस्वीर बनानी है। हमारा मुकाबला राष्ट्रवाद के विचार को चोट पहुंचाने वालों से है। हमें यह बात कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन-जन तक पहुंचानी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता जनहित और राष्ट्रवाद के लिए समर्पित है। पार्टी के लिए पहले राष्ट्र, द्वितीय पार्टी और अंत में अपने जीवन को आदर्श बनाने के लिए कर्तव्यों का निर्वहन करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना काल के दौरान सेवा भाव से किए गए कार्य और ऐसे कार्य करते हुए कई कार्यकर्ताओं का सर्वोच्च बलिदान जीवंत उदाहरण है। मोदी सरकार की जनहित कार्य योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में भी कार्यकर्ताओं ने सेतु का काम किया। इधर, नामांकन के लिए निकले रोड शो में जमकर श्रीराम के जयकारे लगे। साथ ही, कमल खिलाना है, भगवा लहराना है, राम कसम मोदी को लाना है, जन जन बोले जिंदाबाद समेत कई गानों की धुनों के बीच रोड शो निकला।

जनता ने बनाया मन, इस बार 400 पार: राजनाथ 
रोड शो के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी सरकार नई सोच के साथ विकसित और नए भारत के निर्माण में लगी हुई है। अब हम वैभवशाली राष्ट्र के निर्माण की ओर अग्रसर हैं। विश्वगुरु बनने का सपना साकार होगा। देश की जनता मन बना चुकी है कि तीसरी बार भी मोदी सरकार को भारी बहुमत से चुनकर 400 के लक्ष्य को पार कराना है। देश की जनता गठबंधन को नकार चुकी है। तिवारी तीसरी बार सांसद बनने जा रहे हैं, इसका जीवंत सबूत रोड शो में उमड़ा जनसैलाब है। इनका उत्साह यह बताता है कि देश का मूड क्या है। 

इसी तरह का उत्साह पूरे देश में है। देश में कम मतदान हो रहा है, लेकिन भाजपा का वोट प्रतिशत घटा नहीं है। विपक्ष के लोगों ने ही उन्हें जानकारी दी है और निराश होकर वे  घर बैठे हैं। भाजपा गठबंधन वाले सभी साथियों को लेकर आगे बढ़ रही है। प्रदेश चुनाव प्रभारी ओपी धनखड़ ने कहा कि पांच लाख से अधिक वोट से इस संसदीय क्षेत्र से भाजपा जीतेगी। मनोज तिवारी को गले लगाते हुए उन्होंने 400 पार के लक्ष्य का नारा दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि तीसरी बार भी भाजपा दिल्ली में सातों सीट जीतने जा रही है। आजादी के वक्त महात्मा गांधी ने कांग्रेस को भंग करने को कहा था। लेकिन पार्टी ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने जो भी कहा था जनता ने अब उसे पूरा करने का फैसला ले लिया है। हमें अब इस कांग्रेस को भंग करना है। उन्होंने कहा,मैं सोचता हूं लोग भी कांग्रेस को भंग करने के लिए सहमत हैं। 

पीएम सोलर पावर योजना का फायदा हर कॉलोनी को मिलेगा : हर्ष मल्होत्रा
पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ एडीएम ऑफिस जाकर नामांकन भरा। इस मौके पर उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी थे। इसके बाद प्रियदर्शनी विहार में जनसभा में मल्होत्रा ने कहा कि संसदीय क्षेत्र ओखला से विकास मार्ग होता हुआ गांधी नगर तक जाता है। 

यह मेरा संकल्प है कि पूरा क्षेत्र 2029 में एकसमान साफ व सुंदर दिखे। पूर्वी दिल्ली की हर काॅलोनी को प्रधानमंत्री सोलर पावर योजना से जोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र के विकास और जन उत्थान की जिम्मेदारी सौंपी है। पूरे निष्ठाभाव से जनता जिम्मेदारी निभाई जाएगी। इधर, मल्होत्रा के नामांकन के दौरान रोड शो में ढोल, बैंड व बाइक रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान श्रीराम के जयकारे और प्रधानमंत्री जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कार्यकर्ता आगे बढ़ रहे थे। बाइक सवार हाथ में भाजपा का झंडा लेकर शामिल हुए। भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डाॅ. अलका गुर्जर ने कहा कि भाजपा वर्ष 2019 की जीत के मुकाबले 10 फीसदी और अधिक अंतराल से जीत दर्ज करेगी।

3.8 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं मल्होत्रा
हर्ष मल्होत्रा 3.8 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी 1,06,38,755 की चल और 2,75,00,000 की अचल संपत्ति है। उन पर कोई आपराधिक मामला नहीं है। उन्होंने पेशा प्रिंटिंग प्रेस के निदेशक के रूप में बताया है। उन्होंने डीयू से एलएलबी किया हुआ है।

हर्ष को सांसद बनाकर मोदी के हाथों को मजबूत करना है : पुष्कर धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बुधवार को पूर्वी दिल्ली के प्रदर्शनी विहार में भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा की नामांकन रैली में शिरकत की। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ, केदारनाथ धाम, गंगा यमुना की    भूमि से मुख्य सेवक के रूप में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए दिल्ली आया हूं। 

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज देश विकास की नई अवधारणाओं और परिभाषाओं को गढ़ने का काम कर रहा है। उनके नेतृत्व में देश में जी-20 का सफल आयोजन हुआ। देश की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी। कोरोना काल में भी व्यवस्थित तौर से देश को चलाकर वैक्सीनेशन का काम पूरे देश में किया। भारत का मान सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। भारत विश्व का सिरमौर बनने की दिशा में आगे बढ़ा है। 

धामी ने कहा कि दिल्ली और देवभूमि का गहरा नाता है। पूर्वी दिल्ली की जनता भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा को अधिक से अधिक वोट देकर जीत दिलाएगी। हर्ष को सांसद बनाकर प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करना है। लोगों का जोश और उत्साह देखकर लगता है यहां की जनता हर्ष मल्होत्रा को संसद भेजने वाली है। पूर्वी दिल्ली जनसंघ के जमाने से भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रहा है। पूर्वी दिल्ली के क्षेत्र ने निरंतर जनसंघ और भाजपा को सेवा करने का अवसर दिया है। जनता अपने आशीर्वाद से आगामी चुनाव में ये रिकॉर्ड कायम रखेगी। 

‘गठबंधन एक ठगबंधन है’
कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और गठबंधन एक ठगबंधन है। गठबंधन ने अपने घोषणा पत्र में समान नागरिक संहिता को न मानकर मुस्लिम पर्सन लॉ को मानने की बात कही है। कर्नाटक में एससी, एसटी, ओबीसी का आरक्षण छीनकर एक धर्म विशेष के लोगों को आरक्षण देने का काम हो रहा है। कांग्रेस पार्टी हताशा और निराशा की ओर बढ़ गई है। 


कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति वोट बैंक के लिए करती है। देश सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास, सबका प्रयास पर भरोसा करता है। कांग्रेस का घोषणापत्र मुस्लिम लीग का लगता है। विपक्षी पार्टियों का गठबंधन भ्रष्टाचार को बढ़ाने, परिवारवाद को बचाने, अस्तित्व को बचाने का ठगबंधन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed