फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   1830 unit blood donation in bjp's event.

सेना को समर्पित शिविर में 1830 यूनिट रक्तदान

Fri, 26 Sep 2014 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 26 Sep 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
1830 unit blood donation in bjp's event.

दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में बृहस्पतिवार को प्रदेश भाजपा ने सेना को समर्पित रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें 1830 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस मौके पर करीब 890 लोगों ने नेत्रदान करने का संकल्प पत्र भी भरा।

विज्ञापन


भाजपा के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर रक्तदान एवं नेत्रदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि जमा किया गया रक्त सेना के रक्त बैंक में दिया जाएगा। यहां पहुंचे भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने रक्तदान शिविर के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर यह शिविर उनको सच्ची भावांजलि है। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि सेना और सशस्त्र बलों के लिए रक्तदान शिविर दीनदयाल उपाध्याय का सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि मानव के जीवन में रक्तदान और अंगदान करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक मानव ही दूसरे मानव को यह दान दे सकता है।
blood donation in bjp

शिविर का प्रबंध इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के महामंत्री डॉ. केके अग्रवाल, संगठन महामंत्री विजय शर्मा, सांसद रमेश बिधूड़ी, उपाध्यक्ष आशीष सूद, महामंत्री शिखा राय व जय प्रकाश ने किया।

इस मौके पर भाजपा नेता प्रभात झा, पी मुरलीधर राव, विजय गोयल, उदित राज, मीनाक्षी लेखी, मनोज तिवारी, महेश गिरी, मांगे राम गर्ग समेत विधायक व पार्षदों उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed