फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   181 rooms across four PG buildings sealed; 29 illegal commercial units locked

Delhi NCR News: चार पीजी भवनों के 181 कमरे सील, 29 अवैध व्यावसायिक इकाइयों पर ताले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
स्टिल्ट पार्किंग में बने कार्यालय, रेस्टोरेंट, किचन और अन्य अवैध निर्माणों को किया ध्वस्त
विज्ञापन

- कई स्थानों पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटाया गया।
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद डीएलएफ फेज-3 के एस ब्लॉक एवं आसपास के क्षेत्रों में जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन (डीटीपीई) की कार्रवाई तीसरे दिन भी लगातार जारी रही। रेस्टोरेशन एवं सीलिंग अभियान के दौरान चार बड़े पीजी भवनों के कुल 181 कमरों को सील किया गया। इसके अलावा स्टिल्ट फ्लोर में संचालित अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए 29 दुकानों एवं कार्यालयों को भी सील किया गया। कई स्थानों पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया गया।
डीटीपीई अमित मधोलिया के नेतृत्व में पुलिस विभाग, महिला पुलिसकर्मियों तथा जिला प्रशासन की मौजूदगी में तीसरे दिन डीएलएफ फेज-3 कार्रवाई की गई। डीटीपीई ने बताया कि एस-27/3 में संचालित हेलो वर्ल्ड को-लिविंग पीजी में कुल 38 कमरों को सील किया गया। यह भवन स्टिल्ट प्लस पांच मंजिला है। वहीं, स्टिल्ट फ्लोर पर बने कार्यालय, तीन कमरे और सर्वेंट क्वार्टर को ध्वस्त कर दिया गया। एस-28/4 स्थित पीजी में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और पहली से पांचवीं मंजिल तक बने कुल 54 कमरों को सील किया गया। इसके अलावा सेटबैक में बने शेड और प्लॉट लाइन से बाहर निकले गेट को भी हटाया गया। इसी प्रकार एसआर-74 में संचालित पीजी के 44 कमरे, एसआर-72 में 45 कमरे और एसआर-70 में 44 कमरों को सील किया गया। एसआर-70 में स्टिल्ट फ्लोर पर बने किचन, रेस्टोरेंट और कार्यालय को भी तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान सड़क की निर्धारित सीमा (राइट ऑफ वे) को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यहां स्टिल्ट फ्लोर पर चल रही 29 अवैध व्यावसायिक इकाइयों को सील किया गया। इनमें ब्यूटी पार्लर, वर्कशॉप, डिपार्टमेंटल स्टोर, प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय, पान की दुकान, खाने-पीने की दुकानें, जूस सेंटर और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल थे। इसके अलावा एस 54 की लेन में भी रैंप, सीढ़ियां, स्टेप्स और दुकानों सहित विभिन्न अतिक्रमण हटाए गए। लेन एस-28/2, 3 और 4 के सामने बने रैंप, स्टेप्स, लॉन, डीजी सेट, बाउंड्री वॉल और प्लॉट लाइन से आगे बढ़े गेट को भी हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




किरायेदारों ने शुरू की नए ठिकाने की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित पीजी के खिलाफ चल रही सीलिंग कार्रवाई का असर अब वहां रहने वाले नौकरीपेशा लोगों पर भी दिखाई देने लगा है। पिछले दो दिनों में बड़ी संख्या में पीजी सील होने के बाद कई किरायेदारों ने वैकल्पिक आवास की तलाश शुरू कर दी है।
डीएलएफ के विभिन्न ब्लॉकों में जिला नगर योजनाकार विभाग की कार्रवाई के दौरान सैकड़ों कमरों को सील किया गया है। इसके चलते पीजी में रहने वाले लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कई लोगों का कहना है कि उन्हें आशंका है कि जिस भवन में वे रह रहे हैं, उस पर भी कार्रवाई हो सकती है। ऐसे में वे दूसरे क्षेत्रों में किराये पर मकान या वैध पीजी तलाश रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि केवल नियमों के विरुद्ध संचालित और अनधिकृत निर्माण वाले भवनों पर कार्रवाई की जा रही है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पिछले दो दिन में 25 से ज्यादा इमारतों पर हुई कार्रवाई



डीएलएफ फेज-3 में चल रहे इस व्यापक रेस्टोरेशन एवं सीलिंग अभियान के पहले दो दिनों में विभाग द्वारा लगभग 24-25 इमारतों में कार्रवाई की जा चुकी है। इस दौरान पीजी, गेस्ट हाउस, जिम, सैलून, रेस्टोरेंट, कार्यालय एवं अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के विरुद्ध बड़े स्तर पर सीलिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed