फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   18 children dead due to Diphtheria in delhi

दिल्ली में गलघोंटू बीमारी से अब तक 18 बच्चों की मौत, 200 सीरम सीआरआई अस्पताल पहुंची

Sun, 23 Sep 2018 09:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 23 Sep 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
18 children dead due to Diphtheria in delhi
प्रतिकात्मक तस्वीर

राजधानी में 15 दिन के भीतर डिप्थीरिया (गलघोंटू) बीमारी से 18 बच्चों की मौत हो गई। वहीं रविवार को 200 एंटी डिप्थीरिया सीरम हिमाचल प्रदेश के कसौली स्थित सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीआरआई) से अस्पताल में पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार तक और 300 सीरम पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन


अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार इस माह में डिप्थीरिया से पीड़ित 147 बच्चे किंग्सवे कैंप स्थित महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इनमें यूपी से 122, दिल्ली से 14 और हरियाणा से 11 बच्चे भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन


अस्पताल ने 18 बच्चों की मौत की पुष्टि भी की है। इनमें से 17वीं बच्ची की पहचान ओखला निवासी जोया के रुप में की गई थी। जबकि अस्पताल प्रबंधन ने मरने वाले 18वें बच्चे की पहचान जाहिर नहीं की है। उधर, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि सीरम कसौली से आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, आरोप है कि डिप्थीरिया बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद भी बाद भी महर्षि वाल्मीकि अस्पताल प्रबंधन ने एंटी डिप्थीरिया सीरम नहीं मंगाया। जब जरूरत पड़ी तो डॉक्टर मरीजों को बाहर से लेने की सलाह देने लगे।


हालात इतने बिगड़े कि ऊंची दर होने के बाद भी निजी दुकानों से भी सीरम गायब हो गया। इधर, अस्पताल प्रबंधन का आरोप था कि कसौली से ही उन्हें सप्लाई नहीं मिल रही है। जबकि कसौली स्थित सीआरआई निदेशक का कहना था कि सूचना देने के बाद भी अस्पताल प्रबंधन 15 दिन बाद भी सीरम नहीं ले गया। वहीं, अस्पताल में सीरम का टोटा होने की जानकारी दिल्ली नगर निगम को तीन माह से थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed