{"_id":"5f09eef48ebc3e74a76e1f53","slug":"1781-corona-virus-positive-patients-cases-found-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1781 नए मामले, 34 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1781 नए मामले, 34 लोगों की मौत
Sat, 11 Jul 2020 10:25 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 1781 नए मामले सामने आए हैं जबकि 34 लोगों की मौत हो गई है। शनिवार को राजधानी में 2998 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 110921 हो गई है। अब तक दिल्ली में 87692 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से राजधानी में 3334 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी 19895 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि शनिवार को 9767 आरटी-पीसीआर जांच और 11741 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कुल 768617 कोरोना जांच की गई हैं।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाली सभी यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं रद्द
कोरोना के चलते दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सरकार के अंतर्गत आने वाले सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा की है। मनीष सिसोदिया ने बताया कि इसमें अंतिम वर्ष की परीक्षाएं भी शामिल हैं। छात्रों को डिग्री उनके पूर्व वर्ष के नंबरों के आधार पर प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ये भी बताया कि सभी विश्वविद्यालयों को फाइनल परीक्षा रद्द कर छात्रों के मूल्यांकन का कोई पैमाना तैयार कर डिग्री जल्द से जल्द देने के लिए कहा गया है। कोरोना की वजह से परीक्षा लेना और डिग्री न देना अन्याय होगा। ये निर्णय राज्य विश्वविद्यालय के लिए लिया गया है।
शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को भी पत्र लिखकर उनके सभी विश्वविद्यालयों में परीक्षा रद्द करने का निवेदन किया है।
दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले विश्वविद्यालय हैं- आईपी यूनिवर्सिटी, आंबेडकर यूनिवर्सिटी, डीटीयू व अन्य इन सभी में परीक्षाएं नहीं होंगी। हालांकि बात अगर दिल्ली विश्वविद्यालय की करें तो इसके अंतर्गत आने वाले दिल्ली सरकार के कॉलेजों के बारे में फैसला केंद्र सरकार को लेना है।