फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   172 new trains on bihar route for festival

खुशखबरी: त्योहारों पर बिहार रूट पर दौड़ेंगी 172 ट्रेनें

Sat, 07 Nov 2015 03:08 PM IST
Updated Sat, 07 Nov 2015 03:08 PM IST
विज्ञापन
172 new trains on bihar route for festival

त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने कमर कस ली है। स्टेशन पर होने वाले भीड़ को रोकने के लिए 10 नवंबर (मंगलवार) से प्लेटफार्म टिकट की बिक्री बंद हो रही है।

विज्ञापन


वहीं, बिहार जाने वाले रूट पर 172 अतिरिक्त ट्रेन चलाने के साथ 94 नियमित रेलगाड़ियों में 160 अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा मुसाफिरों की सहूलियत के लिए अतिरिक्त काउंटर खोले जाएंगे।
विज्ञापन


इसकी जानकारी उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके पूठिया ने शुक्रवार को दी। पूठिया के मुताबिक, 10 से 16 नवंबर के बीच लोगों को प्लेटफार्म टिकट नहीं मिलेगा।

94 ट्रेनों में 160 अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे

172 new trains on bihar route for festival

वहीं, 15 व 16 नवंबर को पार्सल सेवा भी बंद रहेगी। पूठिया ने बताया कि त्योहारों के वक्त अमूमन देखा जाता है कि एक मुसाफिर को भेजने के लिये 3-4 परिजन भी प्लेटफार्म पर पहुंच जाते हैं।


इससे प्लेटफार्म पर भीड़ बढ़ जाती है। लिहाजा योजना है कि 5 दिनों के लिए नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार, सराय रोहिल्ला, हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट नहीं मिलेंगे।

उन्होंने बताया कि छठ पूजा पर मुसाफिरों को उनके घर पहुंचाने के लिए बिहार रूट के लिये विशेष इंतजाम है। पूरब की ओर जाने वाली 94 ट्रेनों में 160 अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे, जिससे करीब 7162 फेरे बढ़ेंगे।

72 जोड़ी स्पेशल एक्सप्रेस और जनसाधारण ट्रेनें

172 new trains on bihar route for festival

वहीं, 86 जोड़ी विशेष ट्रेनें भी चलाई जा रही है। इसके अलावा रूट के 50 स्टेशनों के लिए 9 जोड़ी सुविधा एक्सप्रेस और 72 जोड़ी स्पेशल एक्सप्रेस और जनसाधारण ट्रेनें चलाई जा रही हैं।


मुसाफिरों की सहूलियत के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे। नई दिल्ली पर 14, आनंद विहार में 8, पुरानी दिल्ली में 10, हजरत निजामुद्दीन पर 2 और अन्य स्टेशनों पर 10 अतिरिक्त अनारक्षित टिकट काउंटर खुलेंगे।

भीड़ प्रबंधन के लिए सभी स्टेशनों पर आरपीएफ  के जवानों की संख्या दोगुनी की जा रही है। साथ ही एंबुलेंस और डॉक्टरों की तैनाती भी होगी। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी बढ़ाई गई सेवाओं को नियमित तौर पर निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed