नाबालिग नौकर ही निकला मालकिन का हत्यारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़गंज में बुजुर्ग महिला शांति चोपड़ा(68) की हत्या की गुत्थी को मध्य जिला पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि शांति के नाबालिग नौकर ने लूटपाट के लिए की थी।
पुलिस ने आरोपी को गुमला, झारखंड जाते समय ट्रेन में लूटे गए माल के साथ पकड़ लिया। आरोपी के पास से 3.70 लाख रुपये और मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त परमादित्य ने बताया कि बुधवार को मोतिया खान पहाड़गंज में रहने वाली शांति चोपड़ा पर जानलेवा हमला किया गया था। बाद में उनकी मौत हो गई थी।
मालकिन का बरताव ठीक नहीं था तो मार डाला
हमलावर ने शांति चोपड़ा और उसके अशक्त बेटे पर थपकी से हमला कर घर से नगदी और पीड़िता का फोन लूटकर फरार हुआ है। पूछताछ में पता चला कि घर का 17 वर्षीय नौकर लापता है, जिसे शांति देवी ने एक सप्ताह पूर्व ही प्लेसमेंट एजेंसी के जरिये रखा था और वह गुमला झारखंड का रहने वाला है।
पुलिस को नौकर का फोटो मिल गया। जिले के स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक सतेंद्र मोहन ने पीड़िता के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया और ट्रेन के रास्ते में पड़ने वाले सभी रेलवे पुलिस अधीक्षकों को वाट्सएप के जरिये नौकर का फोटो भेजकर उसके बारे में जानकारी दे दी।
इसके बाद जीआरपी की टीम ने इटावा रेलवे स्टेशन पर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने शांति चोपड़ा के अलमारी में काफी नगदी देखी थी। साथ ही शांति का उसके प्रति व्यवहार ठीक नहीं था। इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया।