फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   16 year old boy committed suicide in Madhu Vihar area

Delhi Suicide: पढ़ाई के दबाव में 16 साल के लड़के ने मौत को लगाया गले, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

Sat, 29 Jul 2023 05:29 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 29 Jul 2023 05:29 PM IST
सार

मधु विहार इलाके में 16 साल के एक लड़के की कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह 11वीं का छात्र था। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें उसने बताया कि पने माता-पिता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने से निराश था।

विज्ञापन
16 year old boy committed suicide in Madhu Vihar area
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के मधु विहार में 16 साल एक किशोर ने सुबह अपने घर के बाथरूम में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह 11वीं का छात्र था। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें उसने बताया कि पने माता-पिता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने से निराश था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मधु विहार में शनिवार को 11वीं के छात्र अंकित बडोला (16) ने घर के बाथरूम में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में अंकित ने लिखा है कि वह पढ़ाई में परिवार की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया, इसलिए मौत को गले लगा रहा है। पुलिस ने एलबीएस अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अमरुथा गुगुलोथ ने बताया कि अंकित परिवार के साथ गली नंबर-7, चंदर विहार में रहता था। परिवार में पिता गिरीश कुमार, मां और बड़ी बहन है। पिता आर्किटेक्ट हैं। अंकित पूर्वी दिल्ली के एक नामी पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। सुबह अंकित बाथरूम गया। जब काफी देर बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला तो परिजन घबरा गए। मामले की सूचना 7:06 बजे पुलिस को दी गई। पुलिस ने बाथरूम के दरवाजे की कुंडी तोड़ी तो अंदर ग्रिल में रस्सी से फंदा बनाकर अंकित लटका हुआ था। पुलिस को उसके पास से सुसाइड नोट मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed