{"_id":"63e79abe0ed48d6bea04ea73","slug":"16-lakh-robbery-incident-in-delhis-alipur-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पिस्टल तानकर कलेक्शन एजेंटों से 16 लाख लूट ले गए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पिस्टल तानकर कलेक्शन एजेंटों से 16 लाख लूट ले गए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 11 Feb 2023 09:23 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 11 Feb 2023 09:23 PM IST
सार
निजी कंपनी के दोनों कर्मचारी नरेला और आसपास के दुकानदारों से पैसे लेने के बाद कार्यालय जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने पिस्टल निकालकर उन्हें गोली मारने की धमकी दी। बदमाश दोनों से पैसों से भरा बैग छीन ले गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीपुर में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर निजी कंपनी के कलेक्शन एजेंटों से 15.98 लाख रुपये लूट लिए। निजी कंपनी के दोनों कर्मचारी नरेला और आसपास के दुकानदारों से पैसे लेने के बाद कार्यालय जा रहे थे। एक पीड़ित ने भाग रहे बदमाशों का वीडियो बनाकर पुलिस को दिया है जिसकी मदद से पुलिस फरार बदमाशों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
स्वतंत्र नगर निवासी दीपांशु रोहिणी सेक्टर-22 स्थित निजी कंपनी में कलेक्शन एजेंट है। बृहस्पतिवार को वह सहकर्मी आशाराम के साथ मिलकर दुकानदारों से दो बैगों में 15.98 लाख रुपये एकत्र किए। इसके बाद दोनों स्कूटी से कार्यालय के लिए रवाना हुए। होलंबी कलां चौक पर दोनों दुकान से सिगरेट लेकर स्कूटी पर बैठकर पीने लगे। इस दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और बैग देने के लिए कहा। विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल निकालकर गोली मारने की धमकी देकर दोनों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
बदमाश दोनों से बैग छीन लिए। बदमाशों को भागते देख पीड़ित ने वीडियो बनाया और घटना की जानकारी मालिक और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों को पीड़ितों के बारे में जानकारी थी। पुलिस उन जगहों पर काम करने वाले कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है, जहां से पीड़ितों ने पैसे लिए थे।
विज्ञापन