फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   16 lakh people joined Aam Aadmi Party after Delhi elections: Gopal Rai  

दिल्ली चुनाव के बाद 'आप' से जुड़े 16 लाख लोग : गोपाल राय

Sat, 22 Feb 2020 08:00 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 22 Feb 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
16 lakh people joined Aam Aadmi Party after Delhi elections: Gopal Rai  
आप नेता गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने शनिवार को जानकारी दी कि दिल्ली चुनाव के बाद 16 लाख लोग पार्टी से जुड़े हैं। बता दें दिल्ली चुनाव परिणाम आने बाद 'आप' ने देशभर में पार्टी के विस्तार के लिए 'राष्ट्रीय निर्माण' अभियान शुरू किया था।

विज्ञापन


चुनाव परिणाम के बाद 11 फरवरी को आम आदमी पार्टी ने इस अभियान की शुरुआत की। इसके अभियान के अंतर्गत पार्टी ने एक फोन नंबर जारी किया, जिसपर मिस कॉल करके कोई भी पार्टी का सदस्य बन सकता है। 
विज्ञापन


गोपाल राय  ने बताया कि  दिल्ली में  1,72,269 और यूपी में 1,81,212 समेत 16 लाख लोग फोन नंबर द्वारा पार्टी से जुड़े हैं। आम आदमी पार्टी रविवार को 20 अन्य राज्यों में यह अभियान शुरू करने जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राय ने बताया कि आम आदमी पार्टी देश भर में 'काम की राजनीति’ करेगी। इसके लिए, 23 फरवरी से पार्टी 20 राज्यों में राष्ट्र निर्माण अभियान में शामिल होने के लिए एक अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के तहत 20 राज्यों में पोस्टर लगाए जाएंगे, पोस्टर पर मिस्ड कॉल नंबर भी दिया जाएगा।


उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग भाषाओं में पोस्टर तैयार किए गए हैं ताकि क्षेत्रीय भाषाओं में माध्यम से लोगों तक पहुंचा जा सके। उन्होंने बताया कि इसी के साथ सभी राज्यों में स्वयंसेवकों की बैठक भी आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed