{"_id":"6633c6c9c8335c22d6008dff","slug":"16-kg-tumor-removed-from-back-of-foreign-patient-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी नागरिक को मिला नया जीवन: गुरुग्राम के चिकित्सकों ने पीठ से निकाला 16 KG का ट्यूमर, 17 साल से था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी नागरिक को मिला नया जीवन: गुरुग्राम के चिकित्सकों ने पीठ से निकाला 16 KG का ट्यूमर, 17 साल से था परेशान
Thu, 02 May 2024 10:31 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेसी, गुरुग्राम
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 02 May 2024 10:31 PM IST
सार
27 वर्षीय मरीज के पीठ से 16.7 किलो वजन व 58350 सेमी. आकार का गैर-कैंसरकारी ट्यूमर निकाला है। इलाज के लिए भारत आए इस मरीज के शरीर में 2008 से यह ट्यूमर था।
विज्ञापन
docter demo
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम शहर के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने 27 साल के विदेशी मरीज की पीठ से 16.7 किलोग्राम वजन का ट्यूमर निकाला है। यह ट्यूमर मरीज की पीठ पर बीते 17 साल से था।
विज्ञापन
पैसिफिक आइलैंड्स निवासी 27 वर्षीय मरीज के पीठ से 16.7 किलो वजन व 58350 सेमी. आकार का गैर-कैंसरकारी ट्यूमर निकाला है। इलाज के लिए भारत आए इस मरीज के शरीर में 2008 से यह ट्यूमर था। डॉ निरंजन नायक और डॉ सुशील कुमार जैन के नेतृत्व में चिकित्सकों टीम ने मरीज की पीठ में पनप रहे ट्यूमर को निकाला। चिकित्सकों ने बताया कि ट्यूमर मरीज की पीठ पर एक बोरे की तरह लटका हुआ था।
विज्ञापन
उसकी विस्तृत जांच के बाद दो चरणों में सर्जरी की गई। पहले चरण में 11 ब्लड वैसल्स को ब्लॉक किया गया, ताकि ट्यूमर हटाने के दौरान ज्यादा रक्तस्राव न हो। आपरेशन करीब 10 घंटे तक चला। ऑपरेशन के चार दिन बाद मरीज की हालत स्थित हो गई और उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन