फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   1534 new corona cases found in delhi on saturday three dies

Corona in Delhi: आज कोरोना के 15 सौ से अधिक नए मामले आए सामने, तीन मरीजों ने तोड़ा दम

Sat, 18 Jun 2022 09:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 18 Jun 2022 09:42 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, होम आइसोलेशन में 3370 मरीज उपचाराधीन हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को मरीजों की संख्या 241 दर्ज की गई है, जिसमें आईसीयू में 70, ऑक्सीजन पर 79 व वेंटिलेटर पर 13 मरीज भर्ती हैं। 

विज्ञापन
1534 new corona cases found in delhi on saturday three dies
कोरोना जांच - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण में कमी आई है। शनिवार को कोरोना के 1534 नए मामले मिले हैं व तीन मौतें दर्ज हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 19889 टेस्ट किए हैं। टेस्ट में से 7.71 फीसदी मरीज संक्रमित मिले हैं। इससे एक दिन पहले संक्रमण दर 8.18 फीसदी रही थी। राहत की बात यह भी है कि 1255 मरीजों ने कोरोना को हराया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, होम आइसोलेशन में 3370 मरीज उपचाराधीन हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को मरीजों की संख्या 241 दर्ज की गई है, जिसमें आईसीयू में 70, ऑक्सीजन पर 79 व वेंटिलेटर पर 13 मरीज भर्ती हैं। बीते 24 घंटे में 23152 लोगों ने टीके की खुराक ली है। इसमें से 1783 लोगों ने पहली व 5351 लोगों ने दूसरी खुराक ली है।
विज्ञापन


वहीं, 16018 लोगों ने एहतियाती खुराक लगवाई है। नए मामलों के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 5119 पर है व कंटेनमेंट जोन 229 हैं। बीते एक दिन में 356 लोगों ने कोविड हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed