केजरीवाल ने LNJP अस्पताल के नए मल्टी स्पेशलिटी ब्लॉक का किया शिलान्यास, कोरोना योद्धाओं को सराहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी के लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को एलएनजेपी अस्पताल में 1500 बेड के मल्टी स्पेशियलिटी ब्लाॅक की आधारशिला रखी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दो-ढाई साल के अंदर यह विश्व स्तरीय चिकित्सा केंद्र शुरू हो जाएगा। इसके अलावा एक अन्य ब्लॉक में 300 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जा रही है। इन बेड के जुड़ने के बाद एलएनजेपी अस्पताल 3800 बेड का हो जाएगा, जो अत्याधुनिक डिजाइन और आधुनिक चिकित्सा बुनियादी ढांचे के साथ देश का सबसे बड़ा अस्पताल होगा।
लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, सभी सुविधाओं से युक्त इस चिकित्सा केंद्र को बनाने में करीब 450 करोड़ रुपए खर्च आने की उम्मीद है। पूरी तरह से वातानुकूलित इस ब्लाॅक में एक ही छत के नीचे सभी आधुनिक मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध होंगी और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स चार्जिंग प्वाइंट की सुविधा भी दी जाएगी। मुझे खुशी है कि दिल्ली के रहने वाले लोग देश की राजधानी में रहते हैं, तो उन्हें विश्वस्तरीय मेडिकल सुविधाएं भी मिलनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार अपने सभी निर्माण कार्य समय से पूरा करने के साथ ही पैसे भी बचा रही हैं, जबकि अन्य राज्य सरकारों के कार्य पूरे होने में 10-10 साल लग जाते हैं । केजरीवाल ने कहा की इस अस्पताल में करीब 30 लाख रुपए प्रति बेड का खर्च है। 1500 बेड बनाने में करीब 450 करोड़ रुपए का खर्च आ रहा है। देश के अंदर इस वक्त चाहे केंद्र सरकार या कोई राज्य सरकार हों, कहीं पर भी जो अस्पताल बन रहे हैं, उसमें खर्चा सवा करोड़ रुपए से डेढ़ करोड़ रुपए प्रति बेड आता है।
कोरोना योद्धाओं को सलाम
मुख्यमंत्री ने कहा, इस कोरोना काल के अंदर एलएनजेपी अस्पताल ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। अस्पताल के सभी डाॅक्टर और नर्सों को दिल्ली और देश की की जनता की तरफ से सलाम करता हूं। इस महामारी कुछ डाॅक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ शहीद हो गए, सभी उनकी शहादत को भी सलाम है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने सभी कोरमा योद्धाओं को मरणोपरांत एक करोड़ की राशि दी है। इससे शहीद हुए डॉक्टर और अन्य लोगों के परिवारों को आर्थिक सहायता मिलेगी।
यह देश की सबसे ऊंची अस्पताल की इमारत होगी
अस्पताल के नए चिकित्सा केंद्र के शिलान्यास के मौके पर मौजूद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा यह देश की सबसे ऊंची अस्पताल की इमारत होगी। यह नई इमारत 25 मंजिला होगी, जिसमें तीन मंजिल जमीन के नीचे होगी और 22 मंजिल जमीन के ऊपर बनाई जाएगी। इसमें कई ऑपरेशन थियेटर होंगे।
मरीज को जगह-जगह भटकना नहीं पड़ेगा। अभी तक अस्पतालों में टेस्ट कहीं और होते हैं और एमआरआई कहीं और होता है, इससे लोगों को परेशान होना पड़ता है। इस बिल्डिंग में ओटी, एमआरआई, टेस्ट समेत सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री का लक्ष्य दिल्ली को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं देने का है। उस तरफ बढ़ने में एलएनजेपी अस्पताल का बहुत बड़ा योगदान रहेगा।
जैन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले दो साल के अंदर अस्पताल का यह नया ब्लॉक बनकर तैयार हो जाएगा। आधारशिला कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक शोएब इकबाल, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अनिल अग्रवाल, स्वास्थ्य सचिव संदीप कुमार, चीफ इंजीनियर संजीव रस्तोगी, सेंट्रल दिल्ली के जिलाधिकारी आर. गोपी कृष्णन, मेडिकल डाॅयरेक्टर डॉ. सुरेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।