{"_id":"f83e141e726f19319c1827d0dd321c16","slug":"15-year-old-girl-died-of-dengue-in-gurgaon-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़गांवः डेंगू से 15 वर्षीय बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़गांवः डेंगू से 15 वर्षीय बच्ची की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 12 Nov 2014 07:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव से सटे फिरोजपुर झिरका के वार्ड नंबर-9 में डेंगू बुखार से एक 15 वर्षीय बच्ची की उपचार के दौरान मौत की खबर है। बच्ची का इलाज अलवर के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को संबंधित वार्ड में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम भेजकर स्थिति का पता लगाने का आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार, शहर के वार्ड 9 के वाल्मीकि मोहल्ले के कस्तूर चंद की 15 वर्षीय बेटी पूनम को चार दिन पहले बुखार हुआ था।
विज्ञापन
परिजनों ने अपने स्तर पर बच्ची का इलाज यहां प्राइवेट डॉक्टर से कराया था, लेकिन पूनम की इस दौरान और तबीयत खराब हो गई। इसके बाद पूनम के रक्त की जांच कराई गई जिसमें डॉक्टर ने पूनम को डेंगू होने की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन
डॉक्टरों की सलाह पर पूनम को राजस्थान के अलवर में भर्ती करवाया गया, जहां पूनम ने मंगलवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मेवात में डेंगू से यह पहली मौत है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।