{"_id":"69ddbe217d1f673b9701454b","slug":"15-year-old-boy-stabbed-to-death-in-sultanpuri-area-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Murder: चाकू से गोदकर किशोर को उतारा मौत के घाट, रेहान पर पहले भी हो चुका था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Murder: चाकू से गोदकर किशोर को उतारा मौत के घाट, रेहान पर पहले भी हो चुका था हमला
Tue, 14 Apr 2026 09:40 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 14 Apr 2026 09:40 AM IST
सार
परिवार का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस ने सख्त कदम उठाए होते तो आज यह घटना टाली जा सकती थी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुल्तानपुरी इलाके में 15 साल के किशोर की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त रेहान के रूप में हुई है। वह घटना के समय टहलने के लिए जा रहा था। परिजनों के मुताबिक, रेहान पर पहले भी हमला हो चुका था और उसे चाकू मारा गया था। आरोप है कि उस समय पुलिस को शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
परिवार का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस ने सख्त कदम उठाए होते तो आज यह घटना टाली जा सकती थी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात के पीछे कौन लोग शामिल थे और हत्या की वजह क्या थी।
विज्ञापन