फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   1407 new corona cases found in delhi in last 24 hours two patients died

दिल्ली में कोरोना: नए मामलों के साथ घटी संक्रमण दर, मौत के आंकड़े में हुआ इजाफा

Sat, 07 May 2022 09:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 07 May 2022 09:14 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 4365 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। अस्पताल में मरीजों का आंकड़ा 212 पर पहुंच गया है। आइसीयू में 56, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 61 व वेंटिलेटर पर चार मरीज भर्ती हैं। 

विज्ञापन
1407 new corona cases found in delhi in last 24 hours two patients died
कोरोना वार्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों के साथ संक्रमण दर घटी है। हालांकि, मौत का आंकड़ा बढ़ा है। शनिवार को कोरोना के 1407 नए मामले मिले हैं व दो मरीजों की मौत हुई है। नए मामलों के साथ संक्रमण दर पांच फीसदी से नीचे गिरकर 4.72 फीसदी पर पहुंच गई है। राहत की बात यह भी है कि बीते एक दिन में 1546 मरीजों ने कोरोना को हराया है। बीते एक दिन पहले 1656 नए मरीजों के साथ 5.39 फीसदी संक्रमण दर थी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 4365 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। अस्पताल में मरीजों का आंकड़ा 212 पर पहुंच गया है। आइसीयू में 56, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 61 व वेंटिलेटर पर चार मरीज भर्ती हैं। बीते 24 घंटे में 25334 लोगों ने टीके की खुराक ली है। इसमें से 2619 लोगों ने पहली व 11477 लोगों ने दूसरी खुराक ली है। वहीं, 15 से 17 वर्ष के 872 किशोरों ने टीका लगवाया है। एहतियाती खुराक लेने वालों का आंकड़ा 11238 है। 
विज्ञापन


नए मामलों से ज्यादा अधिक मरीज ठीक होने के कारण सक्रिय मरीजों की संख्या में इजाफा नहीं हुआ है। शनिवार तक सक्रिय मरीजों की संख्या 5955 रिकॉर्ड की गई है। वहीं, 1630 कंटेनमेंट जोन के साथ कोविड हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने वाले लोगों का आंकड़ा 431 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शुक्रवार को बीते दो माह में सबसे अधिक मरीज रिकॉर्ड किए गए थे। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि नए मरीजों में गंभीर मरीजों की संख्या कम है। साथ ही अस्पतालों में भी भर्ती मरीजों की संख्या कम है। इस वजह से अभी घबराने वाली बात नहीं है। हालांकि, लोगों को  मास्क के साथ कोरोना नियमों का पालन करना जरूरी है, तभी कोरोना के नए मामलों में कमी आ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed