फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   1406 crores rupees outstanding of North Delhi Municipal Corporation on South Delhi

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम पर उत्तरी दिल्ली का अलग-अलग मदों में 1406 करोड़ का बकाया

Wed, 06 Mar 2019 03:28 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 06 Mar 2019 03:28 AM IST
विज्ञापन
1406 crores rupees outstanding of North Delhi Municipal Corporation on South Delhi
ndmc - फोटो : vivek nigam
पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे उत्तरी दिल्ली नगर निगम का दक्षिणी निगम पर 1406 करोड़ का बकाया है, लेकिन इसे वसूलने के लिए किसी तरह का आदेश जारी करने से नेता और अधिकारी बच रहे हैं। दरअसल, तीनों निगम भाजपा शासित हैं, इसलिए अपनी ही पार्टी की ओर से शासित निगम पर किसी तरह का निर्देश देने से गुरेज कर रहे हैं। हां मौका मिलने पर दिल्ली सरकार को कोसने में कोई कसर नहीं छोड़ते। 
विज्ञापन


1406 करोड़ तक का बकाया नहीं वसूलने की वजह से उत्तरी निगम के लिए अधिकारियों को वेतन देने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तरी नगर में कांग्रेस दल के नेता मुकेश गोयल ने स्थायी समिति की बैठक में ये आरोप लगाए। उन्होंने स्थायी समिति की अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि दक्षिणी नगर निगम के दफ्तर में इस्तेमाल किए जा रहे डीटीएच के शुल्क का भी भुगतान कर रही है।
विज्ञापन


मुकेश गोयल ने उत्तरी नगर निगम के मुख्यालय सिविक सेंटर में चल रहे दक्षिणी नगर निगम के दफ्तर पर होने वाले खर्चे और किराये की राशि जाने के लिए एक शॉर्ट नोटिस दिया था। जानकारी के मुताबिक एक मई 2012 से 31 जनवरी 2019 तक करीब 1405.90 करोड़ रुपये किराये का बकाया है। इसके अलावा बिजली और पानी के मद में भी करीब चार करोड़ का बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed