फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   14 year old minor alleges gang misdeed by mother and her friend in delhi

मां ने ही लुटवाई अस्मत: 14 साल की बेटी को संग लेकर गई होटल, जिसे अंकल बताकर मिलवाया उसी से करवाई जबरन दरिंदगी

Mon, 27 Feb 2023 08:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 27 Feb 2023 08:56 PM IST
सार

मां ने बेटी से कहा कि यह उसके अंकल हैं। रात को आरोपी मां और पीड़िता के साथ उसी कमरे में रुक गया। आरोप है कि उस युवक ने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान मां ने उसकी मदद की।

विज्ञापन
14 year old minor alleges gang misdeed by mother and her friend in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र इलाके में 14 साल की नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर उसकी मां और उसके एक जानकार युवक पर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि मां ने एक होटल में लेकर जाकर अपने जानकार युवक से दुष्कर्म करवाया। इस दौरान मां ने भी आरोपी युवक का साथ दिया। अगस्त माह से यह सिलसिला जनवरी तक चलता रहा। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। हिम्मत दिखाकर पीड़िता ने अपने दादा को सारी बात बताई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पीड़िता की मां से पूछताछ कर जांच कर रही है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार पीड़िता परिवार के साथ न्यू अशोक नगर इलाके में रहती है। पुलिस का दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि उसकी मां का टीवी से जुड़ा कुछ काम है। कई बार उसकी मां उसे रात के समय शूटिंग के लिए ले जाती थी। पिछले साल रक्षा बंधन पर उसकी मां उसे गाजीपुर स्थित एक बड़े होटले में ले गई।

विज्ञापन

शाम के समय उसकी मां ने उसे अपने एक जानकार युवक से मिलवाया। मां ने बेटी से कहा कि यह उसके अंकल हैं। रात को आरोपी मां और पीड़िता के साथ उसी कमरे में रुक गया। आरोप है कि उस युवक ने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान मां ने उसकी मदद की।

विरोध करने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि यह सिलसिला कई माह चला। मां की मौजूदगी में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने बाकी परिजनों को सारी बात बताई, जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। पुलिस किशोरी की मां से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed