फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   14 new cng petrol pump would be available in greater noida

ग्रेटर नोएडा में 14 और पेट्रोल पंप पर मिलेगी सीएनजी

Sun, 31 Jan 2016 01:55 PM IST
प्रगति मिश्रा/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
प्रगति मिश्रा/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 31 Jan 2016 01:55 PM IST
विज्ञापन
14 new cng petrol pump would be available in greater noida

सीएनजी पंप पर लगने वाली कतार से शहरवासियों को जल्द ही निजात

विज्ञापन
मिलेगी। जिले में 14 पेट्रोल पंप पर सीएनजी यूनिट लगाई जाएंगी।

शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी एनपी सिंह के साथ इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अधिकारियों के साथ बैठक में यह फैसला लिया गया।

31 मार्च तक सभी यूनिट शुरू कर दी जाएंगी। फिलहाल, जिले में 19 पंप पर लोगों को सीएनजी उपलब्ध हो रही है। इसमें से 12 सीएनजी पंप इंडियन ऑयल के हैं।

बाकी सीएनजी पंप उनके डीलर चला रहे हैं। जिले के करीब 40 से 45 हजार वाहनों में प्रतिदिन करीब डेढ़ लाख किलोग्राम सीएनजी फ्यूलिंग की जाती है।

हालांकि, यह अपनी क्षमता का चालीस फीसदी ही फ्यूलिंग कर पाते हैं। बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट कड़े रुख के चलते भारत सरकार की ओर से वर्तमान में चल रहे पेट्रोल पंप पर सीएनजी यूनिट लगाने के आदेश हैं।

प्रदूषण कम करने की मुहिम में जिलाधिकारी ने कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक में निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत इंडियन ऑयल के 10 पेट्रोल पंप पर अतिरिक्त सीएनजी यूनिट लगाई जाएंगी।

इसमें से चार पंप कंपनी के हैं और छह उनके डीलर के होंगे। वहीं, दो एचपी कंपनी के डीलर और दो भारत पेट्रोलियम कंपनी के डीलर पेट्रोल पंप पर यूनिट लगाई जाएंगी।


जिले में करीब 65 पेट्रोल पंप मौजूद हैं। इन 14 पेट्रोल पंप पर सीएनजी यूनिट लगने से करीब 25 हजार किलोग्राम सीएनजी भरवाई जा सकेगी जिससे करीब पांच से छह हजार वाहनों को फायदा मिलेगा।

वहीं, बैठक में तय हुआ जिन क्षेत्रों में दो सीएनजी पंप के बीच अधिक दूरी है। उन क्षेत्रों में पड़ने वाले पेट्रोल पंप पर सीएनजी यूनिट लगाने की कवायद की जा रही है।

इनमें से छह नोएडा, तीन ग्रेटर नोएडा, तीन दादरी, एक जेवर और एक दनकौर क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर सीएनजी यूनिट लगाई जाएगी। खास बात यह है कि आईजीएल की ओर से ही यह सभी यूनिट संचालित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed