फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   14 lane NH-9 ready, will be start from this month

यूपी: 14 लेन का एनएच-9 तैयार, इसी माह से सरपट दौड़ाइए वाहन

Mon, 01 Jul 2019 07:04 AM IST
Abhishek Singh नीरज, अमर उजाला, साहिबाबाद
नीरज, अमर उजाला, साहिबाबाद Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 01 Jul 2019 07:04 AM IST
विज्ञापन
14 lane NH-9 ready, will be start from this month
एनएच-9 की 14 लेन पर जुलाई से सरपट वाहन दौड़ाने के लिए तैयार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

यूपी गेट से डासना के बीच एनएच-9 की 14 लेन पर जुलाई से सरपट वाहन दौड़ाने के लिए तैयार हो जाइये। यूपी गेट से छिजारसी कट (पुराना शनि मंदिर) तक करीब सात किमी की दूरी में ट्रैफिक स्मूद हो जाएगा। इसमें से छह लेन सिर्फ मेरठ एक्सप्रेस वे की होगी, लेकिन अगले करीब दो महीने तक इस 6 लेन पर भी लोकल गाड़ियां चल सकेंगी। इसके बाद बैरियर लगाकर एक्सप्रेस-वे की छह लेन और दोनों साइड 4-4 लेन लोकल यातायात के लिए निश्चित कर दी जाएंगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने दिसंबर 2015 में ढाई साल के अंदर एनएच को 14 लेन बनाने की घोषणा की थी। यह काम नवंबर 2016 में शुरू हुआ। अब करीब पौने तीन साल बाद इस माह 14 लेन पर गाड़ियों के दौड़ने का सपना साकार होने जा रहा है। पहले यूपी गेट से छिजारसी तक 14 लेन की सुविधा मिलेगी। इस दूरी में खोड़ा के पास गाजियाबाद से दिल्ली जाने की ओर वाली साइड में डेढ़ किमी का काम बचा है। सीआईएसएफ कट के पास करीब 500 मीटर की दूरी में भी काम अभी चल रहा है।
विज्ञापन


एनएचएआई के डीजीएम मुदित गर्ग ने बताया कि जुलाई मध्य या अंत तक इस शेष काम को पूरा कर लिया जाएगा। खोड़ा के पास डेढ़ किमी में अंडरग्राउंड बिजली का तार बिछा है। इसकी शिफ्टिंग के लिए विद्युत निगम से शटडाउन की इजाजत मिल गई है। सीआईएसएफ कट के पास भी अगले 10 दिनों में काम पूरा हो जाएगा। बाकी हिस्से में काम लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे मिलेगी 14 लेन की सुविधा

यूपी गेट से छिजारसी के पास छह अंडरपास के ऊपर रोड अप है। अप यानी रोड की सतह से करीब 6-7 मीटर ऊपर की सड़क। एनएचएआई की भाषा में यह अप डाउन है। इस अप को लोग फ्लाईओवर कहने लगे हैं। यह अप छह लेन की है, जो सिर्फ मेरठ जाने के लिए होगी। अभी पांच अप तैयार हो चुकी है, छिजारसी कट के पास एक अप पर काम चल रहा है। इस एक्सप्रेस-वे पर भविष्य में क्रॉस बैरियर लगा दिया जाएगा, ताकि इसका प्रयोग सिर्फ मेरठ जाने के लिए ही हो।

एनएचएआई अधिकारियों की मानें तो अभी बैरियर लगाने में दो महीने का समय है, तब तक लोकल लोग इस छह लेन का उपयोग कर सकेंगे। इस तरह तत्काल 14 लेन की सुविधा मिलेगी।

अंडरपास से ही हाइवे को करना पड़ेगा क्रॉस

इंदिरापुरम की ओर से नोएडा जाने वाले लाखों लोग रोजाना सीआईएसएफ कट के पास एनएच को क्रॉस करके नोएडा सेक्टर-62 के चौराहे पर पहुंचते हैं और वहां से यात्री वाहन या अपने वाहन से नोएडा की ओर बढ़ते हैं। अब यह पूरी तरह से बंद हो जाएगा। इस समय वाहन सीआईएसएफ कट अंडरपास से नोएडा की तरफ जा रहे हैं। राहगीर पैदल चलकर एनएच का क्रॉस कर रहे हैं।


बता दें कि सीआईएसएफ चौराहे से सटे एक अंडरपास का निर्माण चल रहा है। इस अंडरपास से लोग सीधे नोएडा सेक्टर-62 के चौराहे के पास निकल जाएंगे। इसके चालू होने के बाद लोगों को सेक्टर-62 की तरफ जाने के लिए सीआईएसएफ अंडरपास का चक्कर नहीं काटना पडेगा। हालांकि इस अंडरपास के लिए लोगों को अभी करीब डेढ़-दो माह का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed