फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   14 cases recorded in EOW against Amrapali group

आम्रपाली समूह के खिलाफ ईओडब्ल्यू में दर्ज हैं 14 केस, 300 से अधिक लोगों की हैं शिकायतें

Sat, 02 Mar 2019 04:19 AM IST
Priyesh Mishra पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 02 Mar 2019 04:19 AM IST
विज्ञापन
14 cases recorded in EOW against Amrapali group
फाइल फोटो
रियल एस्टेट कंपनी आम्रपाली समूह ने देशभर के 50 हजार लोगों से 30 प्रोजेक्ट के नाम पर 10 हजार करोड़ रुपये ले लिए थे। आम्रपाली समूह के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में ही 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। ईओडब्ल्यू अधिकारियों ने दावा किया है कि आम्रपाली समूह के चेयरमैन अनिल शर्मा और दो निदेशकों शिवप्रिया व अजय कुमार को सभी 14 आपराधिक केस में गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने तीनों को चार-चार दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शुभाशीष चौधरी ने बताया कि आम्रपाली समूह के चेयरमैन अनिल शर्मा और दो निदेशकों शिवप्रिया व अजय कुमार के खिलाफ 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले जालसाजी, धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र और धमकाने आदि की धाराओं में दर्ज हैं। इसके अलावा ईओडब्ल्यू में 300 से ज्यादा शिकायतें आई हैं। कुछ लोगों ने व्यक्तिगत शिकायतें दी हैं, जबकि कुछ लोगों ने मिलकर शिकायतें दी हैं।
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू में छह सेक्शन हैं। हर सेक्शन में आम्रपाली समूह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हैं। ईओडब्ल्यू के सेक्शन-चार ने फिलहाल आम्रपाली समूह के चेयरमैन अनिल शर्मा और दो निदेशकों शिवप्रिया व अजय कुमार को 6.60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में बृहस्पतिवार शाम को गिरफ्तार किया था। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शुभाशीष चौधरी का कहना है कि आरोपियों को सभी केस में गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों को रात में ईओडब्ल्यू के कार्यालय से सटे मंदिर मार्ग थाने के लॉकअप में रखा गया था। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी पूरी रात ठीक से नहीं सो पाए थे। आम्रपाली समूह ने कुछ प्रोजेक्ट 60 से 80 फीसदी पूरे कर लिए थे, जबकि कुछ प्रोजेक्ट शुरू ही नहीं हुए। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि जब आरोपियों से पूछा गया कि प्रोजेक्ट पूरे क्यों नहीं किए गए, तो आरोपियों ने बताया कि पैसे खत्म हो गए थे। ईओडब्ल्यू अधिकारियों को इस बात के भी संकेत मिले हैं कि आरोपियों ने लोगों से पैसे लेकर प्रोजेक्ट में न लगाकर दूसरी जगहों पर निवेश कर दिए थे।

आरोपियों का डोजियर बनाया
ईओडब्ल्यू पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तीनों आरोपियों आम्रपाली समूह के चेयरमैन अनिल शर्मा और दो निदेशकों शिवप्रिया और अजय कुमार का डोजियर बनाया गया है। बताया जा रहा है कि इनका पहली बार डोजियर बना है। डोजियर में आरोपियों की पूरी जानकारी होती है। आपराधिक जानकारी के अलावा फिंगर प्रिंट लिए जाते हैं। अगली बार आरोपी कहीं पर किस मशीन पर अपनी उंगली रखेंगे, तो पूरा आपराधिक रिकॉर्ड सामने आ जाएगा।


''आरोपियों को बृहस्पतिवार शाम को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार सुबह उनके डोजियर तैयार किए गए। पूछताछ के बाद ही पता लगेगा कि पैसों को कहां निवेश किया, प्रोजेक्ट पूरे क्यों नहीं किए और क्यों लोगों से जानबूझकर धोखाधड़ी की थी।''
-शुभाशीष, ईओडब्ल्यू के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed