डरी सहमी 13 साल की बच्ची ने चाची से कह सुनाई दास्तां
साइबरसिटी में फिर एक मासूम हवस का शिकार बनाई गई। पुराने शहर के देवीलाल कॉलोनी की 13 वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया।
20 दिनों बाद खुलासा होने पर पीड़िता की चाची ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। मूलरूप से यूपी के रहने वाली 13 वर्षीय बच्ची अपने चाचा-चाची के साथ देवीलाल कॉलोनी में किराये पर रहती है।
उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है।
बच्ची ने चाची से कह सुनाई दास्तां
20 दिन पहले पड़ोस में रहने वाले यूपी के अमन (24) ने बच्ची को बहला-फुसला अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद बच्ची बुरी तरह डर गई।
उसने अपने साथ हुए हादसे के बारे में घर में किसी को नहीं बताया। लेकिन पिछले 20 दिनों से उसकी तबियत लगातार खराब रहने पर बृहस्पतिवार को उसने चाची को सारी बात बता दी।
बृहस्पतिवार शाम सेक्टर-10ए थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-10ए थाना प्रभारी के मुताबिक शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।