फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   13 year old girl misdeed in Delhi s Daryaganj area case registered

पड़ोसी बना हैवान: लड़की को घर ले जाकर पिलाया नशीला पदार्थ, बेहोशी की हालत में उसके साथ किया दुष्कर्म

Mon, 22 Aug 2022 11:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 22 Aug 2022 11:04 PM IST
सार

किशोरी ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर नशीला पेय पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट और उसके बयान पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
13 year old girl misdeed in Delhi s Daryaganj area case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के आदर्श नगर नगर इलाके में 13 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर नशीला पेय पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट और उसके बयान पर पुलिस दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


पीड़िता अपने परिजनों के साथ जहांगीरपुरी इलाके में रहती है। किशोरी के परिजनों ने 19 अगस्त को पुलिस से फोन पर दुष्कर्म की शिकायत की। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक उसके पड़ोस में रहता है। दोनों के बीच दोस्ती थी। पीड़िता का आरोप है कि 19 अगस्त को आरोपी उसे बहला-फुसलाकर एक कमरे में ले गया। वहां आरोपी ने उसे शीतल पेय पीने के लिए दिया।

विज्ञापन

उसे पीते ही वह बेहोश हो गई। होश आने पर अपनी हालत देखकर उसे अपने साथ गलत काम होने का अहसास हुआ। घर पहुंचने के बाद उसने अपनी मां को सारी बात बताई। उसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने पीड़िता की काउंसलिंग कराई और उसके बाद मेडिकल करवाया। दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed