फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   12th class student commits suicide Angered by getting less toast in breakfast

Noida: नाश्ते में टोस्ट कम मिलने से नाराज 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, मां से थी गुस्सा, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 07 Feb 2024 10:45 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 07 Feb 2024 10:45 PM IST
सार

मां ने लड़की को चाय और टोस्ट खाने दिए थे। लड़की ने टोस्ट कम बताते हुए हुए और देने को कहा। मां ने और टोस्ट नहीं होने की बात कहकर उसे चाय पीने के लिए कहा, इससे वह नाराज हो गई थी।

विज्ञापन
12th class student commits suicide Angered by getting less toast in breakfast
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नाश्ते में कम टोस्ट मिलने से नाराज 12वीं की छात्रा ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त उसके माता पिता नौकरी पर गए हुए थे। कोतवाली फेज टू पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मूल रूप से मैनपुरी निवासी रामवीर शर्मा, पत्नी और दो बेटियों के साथ भंगेल में रहते हैं। रामवीर होजरी कांप्लेक्स स्थित कंपनी में सुपरवाइजर हैं, जबकि पत्नी सिलाई का काम करती हैं। बेटी पूजा शर्मा (18) 12वीं की छात्रा थी। बुधवार सुबह मां ने पूजा को चाय और टोस्ट खाने दिए थे। पूजा ने टोस्ट कम बताते हुए हुए और देने को कहा। मां ने और टोस्ट नहीं होने की बात कहकर पूजा से चाय पीने के लिए कहा।
विज्ञापन


इससे नाराज पूजा ने चाय पीने से इन्कार कर दिया। पूजा के पिता रामवीर और मां नौकरी पर चले गए। पूजा की बहन नहाने चली गई। इसी दौरान पूजा ने घर पर पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। बहन ने जब उसे फंदे से लटका देखा तो इसकी सूचना परिजनों और पड़ोसियों को दी। फंदे से जबतक छात्रा को उतारा गया उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक पूजा मैनपुरी स्थित एक कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। वह परीक्षा देने के लिए ही मैनपुरी जाती थी। बाकी समय पर नोएडा में रहकर ही पढ़ाई करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed