फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   12-year-old minor had sent threatening emails

नाबालिग धमकीबाज: उम्र है 12 साल... इस बीमारी से है पीड़ित, दिल्ली के एक स्कूल और कॉलेज को भेजे थे ये ई-मेल

Thu, 17 Jul 2025 01:25 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 17 Jul 2025 01:25 PM IST
सार

दिल्ली में बीते तीन दिनों से स्कूलों, कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मामले में एक नाबालिग की पहचान हो गई है। 12 साल के नाबालिग ने धमकी भरे ईमेल किए थे। सेंट थॉमस स्कूल और सेंट स्टीफन कॉलेज को उड़ाने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
12-year-old minor had sent threatening emails
चाणक्यपुरी स्थित नेवी स्कूल (फाइल फोटो) - फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार

डीयू के सेंट स्टीफन कॉलेज और छावला के सेंट थॉमस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में द्वारका जिला ने 12 साल के एक नाबालिग की पहचान की है। छानबीन के बाद बुधवार को नाबालिग को दक्षिण दिल्ली से पकड़ा गया। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने नाबालिग की काउंसलिंग करवाई। बाद में उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि नाबालिग मानसिक रूप से बीमार है। उसकी दवाएं भी चल रहीं हैं। उसने अपने मोबाइल फोन से धमकी भरे ईमेल किए थे। हालांकि वह न तो इन स्कूलों में पढ़ता है और न ही उसने जानबूझकर इनको निशाना बनाया है। गूगल पर उसे जो स्कूल व कॉलेज उसे मिला, उसने उनको ईमेल कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार को भी कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए हैं। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि सेंट थॉमस स्कूल में धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। जांच के लिए साइबर सेल के अलावा स्पेशल स्टाफ को लगाया गया। पड़ताल में पता चला कि ईमेल किसी मोबाइल से किए गए है। उसकी जांच करने पर बुधवार को टीम दक्षिण दिल्ली पहुंची। बाद में पुलिस को पता चला है कि ईमेल नाबालिग ने किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन में 10 स्कूल और एक कॉलेज को मिली धमकी
दिल्ली के पांच निजी स्कूलों को बुधवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में दहशत फैल गई थी। स्कूल के परिसर गहन जांच के लिए तत्काल खाली कराए गए थे। हालांकि, सभी स्कूलों में जांच के बाद कुछ नहीं मिला। पुलिस ने सभी सूचनाओं को झूठा करार दिया।

लगातार तीसरे दिन राष्ट्रीय राजधानी के शैक्षणिक संस्थानों को ईमेल के जरिये परिसर में बम रखे होने की धमकी दी गई। अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया था कि द्वारका स्थित सेंट थॉमस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद सुबह पांच बजकर 26 मिनट पर इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई। उन्होंने बताया कि वसंत कुंज स्थित वसंत वैली स्कूल को सुबह साढ़े छह बजे, हौज खास स्थित मदर इंटरनेशनल को सुबह 8.12 बजे और पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल को सुबह 8.11 बजे धमकी भरा ई-मेल मिला।

वसंत वैली स्कूल को भी मिला था धमकी भरा मेल
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 6.30 बजे, वसंत कुंज उत्तर पुलिस थाने को वसंत कुंज स्थित वसंत वैली स्कूल को प्राप्त एक धमकी भरे ईमेल की सूचना मिली। यहां भी जांच में कोई संदिग्ध वस्तु या पदार्थ नहीं मिला।

पुलिस की अपील
आम जनता, स्कूल स्टाफ, छात्रों और अभिभावकों से अनुरोध है कि वह घबराए नहीं। स्थिति नियंत्रण में है और सभी एहतियाती और जांच उपाय किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: ऑयल बोर्ड बताएगा किसमें कितना तेल: समोसा-पिज्जा पर CBSE का अलर्ट, छात्रों को बताएं किससे बढ़ता है मोटापा


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed