फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   12-year-old hanged self for refusing to play pubg

पबजी खेलने से मना करने पर 12 साल के बच्चे ने लगा ली फांसी, मौत

Thu, 16 Jul 2020 04:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 16 Jul 2020 04:57 AM IST
विज्ञापन
12-year-old hanged self for refusing to play pubg
लक्ष्य... - फोटो : अमर उजाला

पबजी गेम ने एक और मासूम की जिंदगी को निगल लिया। शाहदरा जिले के फर्श बाजार इलाके में मां ने इकलौते बेटे लक्ष्य (12) को पबजी खेलने पर डांटा तो उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, लक्ष्य ज्यादातर समय फोन पर पबजी गेम खेलकर बिताता था। इसके चक्कर में वह खाना भी नहीं खाता था। मां ने पढ़ाई करने और खाना ठीक समय पर खाने के लिए समझाते हुए डांटा तो उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। लक्ष्य के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम भी मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गली नंबर-12, विश्वास नगर में रहने वाले लक्ष्य के परिवार में मां नीतू, दादी, चाचा व ताऊ हैं। सभी अलग-अलग फ्लोर पर रहते हैं। करीब 4 साल पहले उसके पिता की बीमारी से मौत हो गई थी। लक्ष्य माता-पिता की इकलौती संतान था और ज्वाला नगर शाहदरा के एक नामी पब्लिक स्कूल में 7वीं कक्षा का छात्र था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां नीतू पीडब्ल्यूडी में ग्रुप-डी कर्मचारी हैं। कोरोना की वजह से आजकल स्कूल बंद हैं। लक्ष्य ज्यादातर समय फोन पर पबजी गेम खेलकर बिताता था। मां अक्सर उसे खाना समय पर खाने और पढ़ाई करने के लिए डांटती थी, लेकिन वह ध्यान नहीं देता था।


मंगलवार सुबह मां ने लक्ष्य को गेम खेलने के लिए डांटा और फिर उसे नाश्ता कराया। इसके बाद वह अपने दफ्तर चली गईं। नीतू दफ्तर पहुंची ही थी कि परिजनों ने लक्ष्य के आत्महत्या करने की सूचना दी। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहली मंजिल के कमरे में पंखे से लटका लक्ष्य का शव उतारा। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम भी मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed