फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   12 year old child kills 14 year old child in Delhi

Delhi: छठी के छात्र ने सीनियर की नुकीली वस्तु से कई वार कर जान ली, स्कूल में हुई थी दोनों की कहासुनी

Sat, 24 Feb 2024 11:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 24 Feb 2024 11:05 PM IST
सार

आरोपी ने संत रविदास गली, ब्रह्मपुरी में सागर पर हमला किया था। पुलिस ने शनिवार को उसे घर से पकड़ लिया। वहीं, आरोपी दूसरे समुदाय का होने से कुछ लोगों ने घटना को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
12 year old child kills 14 year old child in Delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में शुक्रवार को सागर राधव (14) की हत्या के मामले में पुलिस ने छठी के छात्र (12) को पकड़ा है। आरोपी ने स्कूल में हुए झगड़े के बाद सागर की नुकीली वस्तु से कई बार वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस को घटनास्थल से आरोपी का बैग मिला था। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज में भी दोनों एक साथ आते हुए दिख रहे थे।

विज्ञापन

आरोपी ने संत रविदास गली, ब्रह्मपुरी में सागर पर हमला किया था। पुलिस ने शनिवार को उसे घर से पकड़ लिया। वहीं, आरोपी दूसरे समुदाय का होने से कुछ लोगों ने घटना को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया। सुबह लोगों ने परिजनों को साथ लेकर ब्रह्मपुरी रोड पर जाम लगा दिया। कई घंटे रोड बंद रखने के बाद पुलिस ने किसी तरह समझाकर परिजनों व बाकी लोगों को लौटाया। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि सागर स्कूल में उससे मारपीट करता था। शुक्रवार को भी उसने मारपीट की थी। इसका बदला लेने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
शुक्रवार दोपहर आरोपी ने घोंडा के एक पब्लिक स्कूल में 8वीं में पढ़ने वाले सागर की हत्या कर दी थी। सागर परिवार के साथ गली नंबर-2, ब्रह्मपुरी में रहता था। स्कूल की छुट्टी के बाद वह पैदल आरोपी छात्र के साथ घर लौट रहा था। इस बीच आरोपी ने उसके शरीर पर कई वार किए। हाथ की नस कटने के अलावा चेहरे और सिर पर कई घाव हो गए थे। सड़क पर काफी खून बह जाने से उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed