फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   12 year old child death from girder at construction site of Delhi Dehradun Expressway

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हादसा: गीता कॉलोनी में गर्डर के नीचे दबकर 12 साल के बच्चे की मौत, कंपनी पर केस

Sat, 09 Mar 2024 10:37 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 09 Mar 2024 10:37 PM IST
सार

दिल्ली के गीता कॉलोनी में गर्डर के नीचे दबकर 12 साल के बच्चे की मौत हो गई है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण स्थल पर हादसा हुआ है। खेलने के दौरान उसपर गार्डर गिरने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
12 year old child death from girder at construction site of Delhi Dehradun Expressway
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गीता कालोनी के श्मशान घाट के पास पुश्ता रोड पर दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य में इस्तेमाल कंक्रीट गर्डर के नीचे दबकर 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। वहां खेल रहे कुछ लड़कों ने शव देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। बच्चा शुक्रवार सुबह से लापता था। शुरुआती जांच में हादसे में बच्चे की मौत होने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने निर्माण कंपनी के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस को गीता कॉलोनी के शनि मंदिर के सामने पुश्ता रोड पर एक लड़के के भारी स्लैब के नीचे दबे होने की जानकारी मिली। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने पाया कि 12 साल का लड़का दिल्ली-देहरादून सड़क परियोजना के लिए वहां रखे गए भारी कंक्रीट स्लैब के नीचे दबा हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस ने हाइड्रोलिक क्रेन के जरिए गर्डर हटाकर लड़के को बाहर निकाला। उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पता चला कि इलाके में भारी कंक्रीट गर्डर स्लैब बेतरतीब ढंग से रखे गए थे और कंपनी ने उस जगह की सुरक्षा के लिए कोई उपाय नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दुर्घटना का कोई चश्मदीद नहीं मिला, लेकिन आशंका है कि उस जगह पर खेलते हुए बच्चे पर स्लैब गिरा होगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृत बच्चा अपने परिवार के साथ गीता कॉलोनी के मुल्तानी मोहल्ले में रहता था। वह मूलत: बांग्लादेश का रहने वाला था। लड़के की मौत के बाद लोगों ने वहां पर प्रदर्शन किया और संपत्ति काे नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने वहां पहुंचकर लोगों को शांत करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed